फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad police arrested nine accused from different parts of the country case related to fraud of 712 crores

Chinese loan Fraud: देश के अलग-अलग इलाकों से हैदराबाद पुलिस ने पकड़े नौ आरोपी, 712 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Sun, 23 Jul 2023 01:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 23 Jul 2023 01:16 AM IST
सार

पुलिस ने मामले में एक विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने कहा कि इस क्रिप्टोवॉलेट निवेश के लेनदेन का संबंध हिजबुल्लाह वॉलेट से पाया गया है।  हैदराबाद के एक निवासी ने शिकायत की थी, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
Hyderabad police arrested nine accused from different parts of the country case related to fraud of 712 crores
Online Fraud - फोटो : istock

विस्तार

हैदराबाद पुलिस ने देश के अलग-अलग इलाकों से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि उन्होंने 712 करोड़ रुपये के क्रिप्टोवॉलेट निवेश की धोखाधड़ी का पता लगाया है। कहा जा रहा है कि इस धोखाधड़ी का संचालन चीनी ऑपरेटरों द्वारा किया जा रहा था।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
पुलिस ने मामले में एक विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने कहा कि इस क्रिप्टोवॉलेट निवेश के लेनदेन का संबंध हिजबुल्लाह वॉलेट से पाया गया है।  हैदराबाद के एक निवासी ने शिकायत की थी, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। पीड़ित ने बताया कि एक मैसेजिंग ऐप के माध्यम से उन्हें रेटिंग और समीक्षा के लिए अंशकालिक नौकरी का झांसा दिया गया था, जिस पर विश्वास जताकर उन्होंने कंपनी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर लिया। आरोपी ने वेबसाइट पर पहले तो एक हजार रुपये की छोटी राशि का निवेश किया तो उन्हें 866 रुपये का फायदा हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता ने 25000 रुपये का निवेश किया, जिसमें उन्हें 20 हजार रुपये फायदा हुआ। हालांकि, इस लाभ को वापस लेने की उन्हें अनुमति नहीं मिली। धीरे-धीरे निवेश करते-करते पीड़ित 28 लाख रुपये रुपये गंवा चुका था। 

विज्ञापन

अहमदाबाद का निवासी भी गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू की गई तो पता चला कि पीड़ित के 28 लाख रुपये अलग-अलग छह खातों में भेजे गए हैं। पैसा विभिन्न भारतीय बैंक खातों से होते हुए अंत मे दुबई पहुंचाया गया। पैसों का इस्तेमाल क्रिप्टोकरंसी के लिए किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक व्यक्ति अहमदाबाद का निवासी है तो वहीं कुछ चीनी हैं। आरोपियों ने धोखाधड़ी करके 712 करोड़ रुपये से अधिक की रकम निकाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed