फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad PM Modi Ivanka Trump dinner Falaknuma Palace nizam family angry

इवांका के साथ PM मोदी का डिनर, न्योता ना मिलने से नाराज निजाम का परिवार

Wed, 29 Nov 2017 07:58 AM IST
हैदराबाद/एजेंसी
हैदराबाद/एजेंसी Updated Wed, 29 Nov 2017 07:58 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad PM Modi Ivanka Trump dinner Falaknuma Palace nizam family angry
फलकनुमा पैलेस में पीएम मोदी और इवांका ट्रंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी तथा सलाहकार इवांका ट्रंप ने मंगलवार की शाम मशहूर फलकनुमा पैलेस में रात्रिभोज किया। विश्व उद्यमिता सम्मेलन (जीईएस) 2017 के मौके पर रात्रिभोज का आयोजन केंद्र सरकार ने किया था।

विज्ञापन


इवांका बोलीं- चाय बेचने से पीएम तक मोदी ने साबित किया, बदलाव मुमकिन
विज्ञापन


राजमहल से फलकनुमा पैलेस में तब्दील यह होटल निजाम शासनकाल की विशाल मेज के लिए मशहूर है जहां 101 मेहमान एक साथ खाना खा सकते हैं। इस रात्रिभोज में अन्य गणमान्य अतिथियों के अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भी मौजूद थे। इसके अलावा जीईएस में आए लगभग 1500 प्रतिनिधियों के लिए पैलेस के लॉन में अलग से भोज की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजाम परिवार नाराज

Hyderabad PM Modi Ivanka Trump dinner Falaknuma Palace nizam family angry
इवांका ट्रंप
हैदराबाद के सातवें और आखिरी निजाम मीर उस्मान अली खान के पोते नवाब नजफ खान खुद को डिनर और समिट का निमंत्रण ना मिलने से नाराज दिखे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजघराने का पोता होने के नाते मुझे और मेरे परिवार को भी न्योता दिया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि वह पिछले दस दिनों से इस इवेंट की तैयारी में लगे नीति आयोग से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया।

बता दें कि पहले हैदराबाद पर निजाम का शासन था, उनके इस महल को अब एक ताज ग्रुप ने एक होटल में बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed