फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad municipal election: K Chandrashekhar Rao appeal to voters save the city from divisive forces in reference BJP

हैदराबाद चुनाव: केसीआर का भाजपा पर निशाना, जनता से कहा-'शहर को विभाजनकारी ताकतों से बचाएं'

Sun, 29 Nov 2020 01:48 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 29 Nov 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad municipal election: K Chandrashekhar Rao appeal to voters save the city from divisive forces in reference BJP
के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव प्रचार की सरगर्मी के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने शहरवासियों से भावनात्मक अपील की है। मुख्यमंत्री राव ने जनता से कहा,'शहर को विभाजनकारी ताकतों से बचाएं।' सीएम की इस अपील का इशारा भाजपा की तरफ था, जिसने चुनाव जीतने के लिए दिग्गजों की टीम को प्रचार करने शहर में भेजा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री राव ने कहा, 'कुछ विभाजनकारी ताकतें हैदराबाद में घुसने का प्रयास कर रही हैं और यहां का विनाश करना चाहती हैं। क्या हम लोग ऐसा करने देंगे? क्या हम अपनी शांति खोने जा रहे हैं?' उन्होंने शहर के बुद्धिजीवियों और पेशेवरों से आगे आने, वोट देने और लोगों को शिक्षित करने की अपील की। सीएम ने कहा, 'हैदराबाद को बचाना है। यह हमारे इतिहास को बचाने के लिए है। यह हैदराबाद की शांति को बचाने के लिए है।' 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रचार अभियान में भाग ले रहे थे। गौरतलब है कि ग्रेटर हैदराबाद नगरपालिका परिषद के चुनाव के लिए 1 दिसंबर को मतदान होना है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हैदराबाद निकाय चुनाव: प्रचार के अंतिम दिन उतरे शाह, ओवैसी के गढ़ में कर रहे हैं रोड शो 

तेलंगाना के सीएम ने कहा, 'उनका (भाजपा का) एक बहुत ही खतरनाक प्रस्ताव है। हैदराबाद एक महानगरीय शहर है, हम यहां रहते हैं। मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, मैं बहुत ईमानदारी से अपील कर रहा हूं। कृपया टीआरएस का समर्थन करें, जो एक प्रगतिशील सोच वाली पार्टी है।'

चंद्रशेखर राव का यह बयान उस समय सामने आया है, जब भाजपा के शीर्ष नेता हाल के दिनों में लगातार ये आरोप लगाते रहे हैं कि हैदराबाद पाकिस्तान और म्यांमार से आए घुसपैठियों का सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है। 


भाजपा के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय ने हाल ही में हैदराबाद में रोहिंग्या और पाकिस्तानियों को बाहर निकालने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की धमकी दी थी। वहीं, बंगलुरू दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को आधुनिक मोहम्मद अली जिन्ना करार दिया, जबकि टीआरएस, कांग्रेस और ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने इन बयानों का विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed