{"_id":"6221a42ccf4b9a1a5b3d9edd","slug":"hyderabad-maid-blinds-the-73-year-old-lady-by-giving-her-eye-drop-of-harpic-and-zandu-bam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyderabad: हार्पिक और झंडू बाम से आई ड्राप बनाकर बुजुर्ग को किया अंधा, केयरटेकर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hyderabad: हार्पिक और झंडू बाम से आई ड्राप बनाकर बुजुर्ग को किया अंधा, केयरटेकर गिरफ्तार
Fri, 04 Mar 2022 11:47 AM IST
मेघा चौधरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,हैदराबाद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,हैदराबाद
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:47 AM IST
सार
हैदराबाद में एक केयरटेकर ने 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हार्पिक और झंडू बाम के जहरीली मिश्रण से अंधा करने के बाद उसे लूट लिया। पूछताछ में महिला ने रुपये और गहने चोरी करने की बात बताई। पुलिस ने केयरटेकर पी भार्गवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
हैदराबाद से एक चौकाने वाला मामल सामने आया है, जहां एक केयरटेकर ने 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हार्पिक और झंडू बाम के जहरीली मिश्रण से अंधा करने के बाद उसे लूट लिया। पुलिस ने 32 वर्षीय महिला केयरटेकर पी भार्गवी को बीते बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हेमवती (73) सिकंदराबाद के नचाराम में एक अपार्टमेंट में अकेली रहती थी। उनका बेटा शशिधर लंदन में रहता है। बेटे ने अगस्त 2021 में पी भार्गवी को घर में रहकर उनकी देखभाल के लिए नियुक्त किया था। इसके बाद से केयरटेकर पी भार्गवी अपनी सात साल की बेटी के बुजुर्ग के साथ रहने लगी और घर में चोरी करने के लिए मौके का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन
हार्पिक और झंडू बाम को दिया आंखों में डालने को
अक्तूबर 2020 में पी भार्गवी ने देखा कि हेमवती अपनी आंखों को मसल रही थी, जिस पर उसने उन्हें आंखों में दवा डालने को लिए कहा। पी भार्गवी ने हार्पिक, जिससे बाथरूम की सफाई होती है और झंडू बाम को पानी में मिलाकर उन्हें दे दिया। कुछ दिन बाद हेमवती ने अपने बेटे को बताया कि उनकी आंखों में संक्रमण हो गया है। इस पर उन्हें नजदीक के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हालांकि जब उनकी आंखों की रोशनी खराब हुई तो उनकी बेटी उर्वशी उन्हें अस्पताल लेकर गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला सका।
विज्ञापन
परिजनों को हुआ शक
जब महिला ने अपनी आंखों की रोशनी को पूरी तरह से खो दिया था तो उनका बेटा शशिधर हैदराबाद आया और उन्हें एलवी प्रसाद नेत्र अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि आंखों में जहरीला द्रव्य डालने की वजह से उनकी रोशनी चली गई है। इस पर परिजन को केयरटेकर पर शक हुआ और उन्होंने नजदीकी थाने में शिकायत दी।
रुपये और गहने किए थे चोरी
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर केयरटेकर पी भार्गवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर पी भार्गवी ने बताया कि उसने बुजुर्ग महिला को अंधा किया और 40,000 रुपये, दो सोनी की चूड़ियां, एक सोनी की चेन और अन्य गहने चोरी किए थे। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।