{"_id":"654f87441cfe83e063063137","slug":"hyderabad-krishna-madiga-gets-emotional-pm-consoles-mrps-leader-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Rally: प्रधानमंत्री से बात करते-करते रोने लगे कृष्णा मडिगा, गले लगाकर चुप कराया; लोगों से कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Rally: प्रधानमंत्री से बात करते-करते रोने लगे कृष्णा मडिगा, गले लगाकर चुप कराया; लोगों से कही यह बात
Sat, 11 Nov 2023 07:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 11 Nov 2023 07:23 PM IST
सार
हैदराबाद के सिकंदराबाद में मंदा कृष्णा मडिगा ने पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया। इस दौरान दोनों लोगों को आपस में बात करते देखा गया। वहीं पीएम से बात करते करते अचानक मडिगा भावुक हो गए और रो पड़े।
विज्ञापन
पीएम मोदी से बात करते हुए रोने लगे कृष्णा मडिगा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में पीएम मोदी आज सिकंदराबाद पहुंचे थे। उन्होंने यहां अनुसूचित जाति के सबसे बड़े घटकों में से एक मडिगा समुदाय की रैली को संबोधित किया। इस रैली को संबोधित करने से पहले मंच पर कुछ ऐसा हुआ जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, मंच पर MRPS प्रमुख मंदा कृष्णा मडिगा भावुक हो गए और रोने लगे। जिसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगा लिया और सांत्वना दी।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने MRPS प्रमुख को लगाया गले
शनिवार को हैदराबाद के सिकंदराबाद में मंदा कृष्णा मडिगा ने पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया। इस दौरान दोनों लोगों को आपस में बात करते देखा गया। वहीं पीएम से बात करते करते अचानक मडिगा भावुक हो गए और रो पड़े। इसके बाद पीएम ने मडिगा का हाथ पकड़कर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही पीएम मोदी ने उन्हें गले भी लगाया। बता दें कि इस रैली का आयोजन मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति ने किया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने रैली को किया संबोधित
इस वाकये के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद आपने देश में कई सरकारें देखी हैं, हमारी सरकार ऐसी है जिसकी सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण, वंचितों को वरीयता देना है, भाजपा जिस मंत्र पर चलती है वह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है।
विज्ञापन
कांग्रेस-भाजपा पर कसा तंज
उन्होंने आगे कहा कि मैं मडिगा समुदाय के लोगों से कहूंगा कि आपको जितना BRS से सतर्क रहना है उतना ही कांग्रेस से सावधान रहना है। BRS दलित विरोधी और कांग्रेस भी इसमें कम नहीं है। BRS ने नए संविधान की मांग करके बाबा साहब का अपमान किया और कांग्रेस का इतिहास भी कुछ ऐसा ही है। कांग्रेस के कारण ही दशकों तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया गया।
राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है यह रैली
यह रैली राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। एमआरपीएस मडिगा समुदाय के लोगों पर खासा प्रभाव रखता है। वहीं, तेलंगाना में अनुसूचित जाति में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी मडिगा समुदाय की है। ये करीबन 60 फीसदी है। इतना ही नहीं राजनीतिक जानकारों का यह भी दावा है कि राज्य की 20 से 25 विधानसभा सीटों पर मडिगा समुदाय ही परिणाम तय करने वाली भूमिका में हैं।