Hyderabad Fire: पटाखा दुकान में लगी भीषण आग के कारण कई गाड़ियां जलकर खाक; लाखों का नुकसान, महिला झुलसी
हैदराबाद की पटाखा दुकान में आग लगने के कारण लाखों का नुकसान होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक दुकान अवैध थी। एक रेस्त्रां को भी नुकसान हुआ है। धमाके के समय मौके पर मौजूद 7-8 वाहन भी जलकर खाक हो गए। अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई।
विस्तार
वीडियो में विचलित करने वाला मंजर
भाजपा युवा मोर्चा के हैदराबाद इकाई के अध्यक्ष नितिन नंदिकर की तरफ से मिली वीडियो फुटेज समाचार एजेंसी एएनआई ने भी जारी की। इसमें आग लगने के बाद का भयावह मंजर और आस-पास मौजूद लोगों के चेहरे पर भयावह मंजर देखा जा सकता है। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच दमकल कर्मी भी नुकसान को रोकने की जद्दोजहद में जुटे दिखे।
#WATCH | Telangana: A fire broke out at the Paras Fireworks in the Sultan Bazar area. of Hyderabad, which has now been doused by the firefighters. (27.10)
विज्ञापन विज्ञापन
Visuals source: Nitin Nandikar, BJYM Hyderabad City President pic.twitter.com/OlaBk83ACX— ANI (@ANI) October 27, 2024
प्रत्यक्षदर्शियों ने दी जानकारी
पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शी यादवगिरी ने बताया कि वे दिवाली से पहले अपने बेटे के साथ पटाखे खरीदने आए थे... दुकान के अंदर चिंगारी देखते ही हम बाहर कूद पड़े। उन्होंने बताया, 'मैंने पहले अपने बेटे और एक अन्य महिला को बाहर निकाला और फिर खुद भी बाहर भागा। जैसे ही हम बाहर आए, बहुत तेज धमाका हुआ। दुकान आग की लपटों में घिर गई और धुएं का गुबार उठने लगा। यादवगिरी के नाबालिग पुत्र राघवेन्द्र भी मौके पर मौजूद रहे। यह पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शी बच्चा अपनी आपबीती बताते हुए रो पड़ा।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: Yadavagiri, a victim and eyewitness, says, "I had come here with my son to buy firecrackers... When we saw a spark inside, we jumped out. I sent out my son and another woman, and then I escaped. As soon as we came out, there was a huge blast..."… https://t.co/hhVBwIJWeG pic.twitter.com/dx8YxQrqlO
— ANI (@ANI) October 27, 2024
अवैध दुकान में आग लगने से जलीं 7-8 कारें, कार्रवाई करेगी पुलिस
सुल्तान बाजार इलाके में पारस फायरवर्क्स नाम की दुकान में लगी आग के संबंध में एसीपी के शंकर ने बताया कि दमकलकर्मी रात करीब 10.30-10.45 बजे के बीच आग बुझाने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि जहां आग लगी वह एक रेस्त्रां है। जो पूरी तरह जल गया है। 7-8 कारें भी जल गई हैं। एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। पारस फायरवर्क्स नाम की दुकान के पास कोई सर्टिफिकेट नहीं है। यह एक अवैध दुकान थी। हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
रिहायशी इलाका होने पर नुकसान बढ़ सकता था#WATCH | Hyderabad: ACP Sultan Bazar K Shankar says, "The fire was doused at around 10.30-10.45 pm. It is a restaurant that is completely burnt. 7-8 cars have burnt. A lady received minor injuries... The name of the cracker shop is Paras Fireworks... The shop has no certificate.… https://t.co/Ci8LRWXhdw pic.twitter.com/Jdhdbvwloe
— ANI (@ANI) October 27, 2024
उन्होंने बताया कि रेस्त्रां को नुकसान पहुंचा है... आग दुकान में लगी और इसका असर आसपास के इलाके पर पड़ा... आग बुझा दी गई लेकिन अगर यह रिहायशी इलाका होता तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। हादसे के संबंध में जिला अग्निशमन अधिकारी ए वेंकन्ना ने बताया कि हमें रात 9.18 बजे आग लगने की सूचना फोन पर मिली। आग भीषण थी, इसलिए अधिक संख्या में दमकलकर्मियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: District Fire Officer A Venkanna says, "We received a call at 9.18 pm. More guards were called as the fire was huge. The fire was controlled immediately and there are no injuries or casualties..." pic.twitter.com/6TdYONMFLb
— ANI (@ANI) October 27, 2024
वीडियो में दुकान से आग की लपटें निकलती दिखीं
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि आग उस समय लगी जब दुकान में पटाखे रखे जा रहे थे। उन्होंने बताया कि एक महिला का हाथ मामूली रूप से झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की तस्वीरों और वीडियो में दुकान से आग की लपटें निकलती और पटाखे फूटते दिखे, जबकि लोग दुकान से बाहर भागते नजर आए।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: A fire broke out at the Paras Fireworks in the Sultan Bazar area. Fire tenders reached the spot and doused the fire. pic.twitter.com/xAPtlmcFj6
— ANI (@ANI) October 27, 2024