फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad DRDO Lab Develops Contactless Sanitiser To Disinfect Phones, Cash

मोबाइल फोन और करेंसी नोट को किया जा सकेगा सैनेटाइज, डीआरडीओ ने बनाया खास सैनेटाइजर

Mon, 11 May 2020 10:53 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 11 May 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad DRDO Lab Develops Contactless Sanitiser To Disinfect Phones, Cash
अल्ट्रावायलेट सैनेटाइजर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए सरकार लगातार लोगों से कह रही है कि वे मास्क लगाएं और नियमित तौर पर हाथों को साफ रखें। लेकिन इसके बाद भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, नोट और कागज से कोरोना फैलने का खतरा बना हुआ है। 

विज्ञापन


वहीं, अब रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मोबाइल फोन, लैपटॉप और नोट को सैनेटाइज (संक्रमणमुक्त) करने के लिए संपर्करहित 'अल्ट्रावायलेट सैनेटाइजर' बनाया है। इसका पूरा नाम 'डिफेंस रिसर्च अल्ट्रावायलेट सैनेटाइजर (डीआरयूवीएस)' है। रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। 
विज्ञापन



डीआरयूवीएस प्रणाली कैबिनेट में रखी चीजों पर 360 डिग्री से पराबैंगनी किरणें डालता है। एक बार सैनेटाइज हो जाने पर यह प्रणाली स्वयं बंद हो जाती है, इसलिए इसे संचालित करने वाले को उपकरण के पास इंतजार करने या खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि इसे डीआरडीओ के रिसर्च सेंटर इमारत (आरसीआई) द्वारा विकसित किया गया है और यह संपर्क में आए बिना ही कार्य करता है जो कि इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप, करेंसी नोट, चेक, चालान, पासबुक, पेपर, लिफाफा आदि सैनेटाइज किया जा सकता है। 

मंत्रालय ने बताया कि इन्होंने इसके अलावा एक स्वचालित यूवीसी करेंसी सैनेटाइजिंग उपकरण 'नोट्सक्लीन' भी बनाया है। 

बता दें कि, देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 4213 नए मामले सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है।


इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 67,152 हो गई है, जिनमें 44,029 सक्रिय हैं, 20,917 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2206 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed