फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad BJP National Executive Meeting LIVE, JP Nadda, Pm Narendra Modi Speech, Telangana bjp

Telangana BJP Meeting Live: राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, वसुंधरा राजे ने दी जानकारी

Sat, 02 Jul 2022 06:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 02 Jul 2022 06:48 PM IST
सार

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी मिशन तेलंगाना में जुट गई है। 18 साल के बाद हैदराबाद में आज से भाजपा के दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। इस बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Hyderabad BJP National Executive Meeting LIVE, JP Nadda, Pm Narendra Modi Speech, Telangana bjp
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहुंची वसुंधरा राजे - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में जारी है। यह बैठक आज यानी दो जुलाई को दोपहर तीन बजे से शुरू होगी और तीन जुलाई की शाम तक चलेगी। बता दें कि तेलंगाना में 2023 में चुनाव होने हैं और इस लिहाज से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बीच भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि तेलंगाना में उपचुनाव भी हमने रिकॉर्ड मतों से जीता है। इससे एक स्पष्ट संकेत तेलंगाना में गया है कि कैसे वहां पर भाजपा की ताकत लगातार बढ़ रही है। कर्नाटक के बाद एक और दक्षिण भारत का राज्य जहां भाजपा की सरकार बनाने की स्थिति बनी है।

विज्ञापन


'हर घर तिरंगा' को सफल बनाने से लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा: वसुंधरा राजे
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचीं भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन देश में अलग-अलग राज्यों में कैसे किया जाएगा, इसपर चर्चा हुई। उसके साथ-साथ एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम 'हर घर तिरंगा' को सफल बनाने के लिए देश को कैसे एकजुट किया जाए, इसपर चर्चा हुई। गरीबों की अर्थव्यवस्था और कल्याण फोकस का विषय होगा। प्रत्येक बूथ पर 200 सक्रिय कार्यकर्ताओं की जरूरत है। हम व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करेंगे जिसमें जमीनी स्तर के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। हम चर्चा करेंगे कि मन की बात कैसे फैलाई जाए, पन्ना प्रमुख कैसे तैयार किया जाए।
विज्ञापन


बैठक का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया 
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  हैदराबाद के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन किया। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केसीआर के बेटे और टीआरएस नेता टी रामा राव ने कसा तंज
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने यहां पहुंचे नेताओं पर तंज कसते हुए तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यवाहक अध्यक्ष और मंत्री के टी रामा राव ने उनसे यहां ठहरने के दौरान विश्व प्रख्यात हैदराबादी दम बिरयानी और ईरानी चाय का स्वाद चखने के लिए कहा। राम राव ने शुक्रवार रात ट्वीट किया, ‘‘व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी का इस खूबसूरत शहर हैदराबाद में उसकी कार्यकारिणी परिषद की बैठक के लिए स्वागत। सभी जुमला जीवियों से अनुरोध है कि हमारी दम बिरयानी और ईरानी चाय का आनंद उठाना न भूलें। 

सीएम का बेटा सीएम नहीं बनना चाहिए: जी किशन रेड्डी
वहीं केसीआर के बेटे और टीआरएस के कार्यवाहक अध्यक्ष और मंत्री के टी रामा राव की प्रतिक्रिया पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का बेटा मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। तेलंगाना में भाजपा मजबूत हो रही है। टीआरएस हमारे खिलाफ विज्ञापन देने के लिए जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रही है। केसीआर तेलंगाना में घिसी-पिटी राजनीति कर रहे हैं।


स्मृति ईरानी ने कही यह बात
BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के यशस्वी PM के 8 साल के कार्यकाल में गरीब कल्याण की उनकी योजनाओं, समाजिक उत्थान की उनकी राष्ट्रवादी सोच और सशक्त भारत निर्माण के उनके संकल्प का अभिनंदन किया। इन 8 साल के कार्यकाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विशेष रूप से जनधन योजना को उल्लेखित किया जिसके अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री ने 45 करोड़ से भी अधिक हिंदुस्तानियों को आर्थिक रूप से सश्क्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed