फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hybrid ganja, other drugs worth Rs 3.5 cr seized from parcels from US, UK, Canada by Gujarat cops

Gujarat: विदेशों से आए पार्सल से 3.5 करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद, खिलौने, जैकेट, विटामिन कैंडी में छिपाए गए थे

Sat, 22 Jun 2024 05:47 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 22 Jun 2024 05:47 PM IST
सार

Gujarat: हमारे देश में विदेशों से कई तरह के ड्रग्स की तस्करी के सबूत कई मौकों पर मिलते रहे हैं। इसमें कई बार कई लोगों को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं हाल ही में गुजरात पुलिस ने विदेशों से आए कई पार्सल से करीब 3.5 करोड़ के ड्रग्स जब्त किए हैं।

विज्ञापन
Hybrid ganja, other drugs worth Rs 3.5 cr seized from parcels from US, UK, Canada by Gujarat cops
अहमदाबाद एयरपोर्ट - प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा से आए कई पार्सल से हाइब्रिड गांजे के साथ कई अन्य ड्रग्स को खिलौनों और डायपर से बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए इन ड्रग्स की कीमत करीब 3.5 करोड़ है।
विज्ञापन


एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया केस
वहीं एक अधिकारी ने बताया कि नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है और जबकि नई दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और अहमदाबाद से पांच लोगों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन से आए संदिग्ध पार्सल में ड्रग्स छिपाए गए थे और ये सभी सोशल मीडिया साइट, टेलीग्राम और डॉर्क वेब के जरिए ऑर्डर किए गए थे। जबकि इनके भुगतान क्रिप्टो करेंसी के रूप में विदेशों के बैंक अकाउंट में जमा किए गए थे।
विज्ञापन


हाइब्रिड गांजा और क्रैटोम किया गया जब्त
पुलिस की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार एक तलाशी अभियान के तौर पर अहमदाबाद अपराध शाखा और सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को विदेश से भेजे गए कुल 58 कूरियर को अलग किया गया, क्योंकि उनमें हाइब्रिड गांजा और क्रैटोम जैसे मादक पदार्थ पाए गए। वहीं बरामद किए गए हाइब्रिड गांजे का वजन 11.6 किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 3.48 करोड़ है। इस दौरान खिलौने, बच्चों के डायपर, कहानी की किताबें, चॉकलेट, जैकेट, स्पीकर, विटामिन कैंडी जैसे पार्सल से 72 हजार रुपये की 60 बोतल लिक्विड क्रैटम एक्सट्रैक्ट मिलीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी 28 लाख के ड्रग्स किए गए थे बरामद
मामले में अधिकारी ने बताया कि इससे पहले अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सूरत पुलिस को ऐसे मामले की सूचना दी थी, जिसमें एक अलग ऑपरेशन में कूरियर के माध्यम से इसी तरह से भेजे गए 28 लाख रुपये के ड्रग्स जब्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed