{"_id":"6273ac5e0b1e9c1d8d275634","slug":"husband-sets-fire-to-two-daughters-and-wife-then-commits-suicide-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: पहले पति ने दो बच्चियों और पत्नी को लगाई आग, फिर खुद कुएं में कूदकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: पहले पति ने दो बच्चियों और पत्नी को लगाई आग, फिर खुद कुएं में कूदकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
Thu, 05 May 2022 04:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लपुरम
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 05 May 2022 04:22 PM IST
सार
मोहम्मद ने अपनी पत्नी और अपनी दो बच्चियों को एक ऑटो रिक्शा में बिठाया फिर उसमें आग लगा दी। इतना ही नहीं, घटना को अंजाम देकर उसने खुद को भी आग लगा ली और पास में स्थित एक कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के मल्लपुरम में एक व्यक्ति द्वारा पत्नी और बच्चे की जलाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। गुरुवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना यहां के कोंडीपरम्बा इलाके की है। यहां एक व्यक्ति जिसका नाम मोहम्मद बताया जा रहा है, ने गुरुवार दोपहर को अपनी पत्नी और अपनी दो बच्चियों को एक ऑटो रिक्शा में बिठाया फिर उसमें आग लगा दी। इतना ही नहीं, घटना को अंजाम देकर उसने खुद को भी आग लगा ली और पास में स्थित एक कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मोहम्मद, उसकी पत्नी और 11 साल की एक बेटी की जलकर मौत हो गई। वहीं उसकी दूसरी पांच साल की बेटी गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद पॉक्सो मामले में आरोपी था। उन्होंने बताया कि उसके द्वारा की गई हत्या और आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सभी के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की अग्रिम जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन