फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   husband murdered wife by spade in rajasthan's sikar

मायके जाना चाहती थी पत्नी, पति ने गला काट की हत्या

Sun, 18 Mar 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Mar 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
husband murdered wife by spade in rajasthan's sikar

महलाओं पर हो रहे अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के सीकर से भी सामने आया है। शनिवार सुबह लोसल थाना इलाके के शाहपुरा गांव में पति ने पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी। बात सिर्फ इतनी सी थी कि पत्नी ने मायके जाने की बात कही। इसी बात से गुस्साए पति ने फावड़े से पत्नी के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


पत्नी का शव लहुलुहान अवस्था में कमरे में पड़ा हुआ था। अभी महिला की 6 महीने की छोटी बच्ची भी है। जो अपनी मां के शव के पास ही रो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। लाथ ही शव का पोस्टमार्टम करा परिवार वालों को सौंप दिया है। सीकर ग्रामीण सीओ अयूब खान ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की।
विज्ञापन


लोसल थाने के थानाधिकारी अभय सिंह का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शंकर है। वह मध्यप्रदेश के अशोक नगर के सैमई गांव का रहने वाला है और शाहपुरा में किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। वह शाहपुरा में मजदूरी करता है। पत्नी मायके जाना चाहती थी जिसके चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति को थप्पड़ मार दिया। इसी बात से गुस्साए पति ने अपना फावड़ा लिया और लगातार पत्नी पर वार करता चला गया। अधिक खून बहने के कारण पत्नी ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed