{"_id":"5abb33d04f1c1bbf088b79a3","slug":"husband-measured-size-of-chapati-and-gave-order-to-fill-every-small-thing-on-excel-sheet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर पति नापता था रोटी, मांगता था दिनभर के काम की रिपोर्ट, पत्नी ने उठाया ये कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इंजीनियर पति नापता था रोटी, मांगता था दिनभर के काम की रिपोर्ट, पत्नी ने उठाया ये कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे की रहने वाली सपना अपने पति आयुष (दोनों बदले हुए नाम) से इतनी परेशान हो गई कि वह तलाक के लिए कोर्ट जा पहुंची। पत्नी का कहना है घर के छोटे से छोटे काम के लिए उसे अपने पति से इजाजत लेनी पड़ती थी। सपना का पति आईटी इंजीनियर है। उसने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि पति ने घर में हर काम के लिए एक कस्टम बना रखा था। जैसे की रोटी न तो 20 सेमी से अधिक होनी चाहिए और न 20 सेमी से कम, साथ ही रोटी पूरी तरह गोल भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
भरनी पड़ती थी एक्सल शीट
सपना ने अपने पति आयुष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति ने उसे एक एक्सल शीट बनाकर दी थी, जिसमें कुल तीन कॉलम थे। वह 2010 से हर काम के लिए शीट भरवाने लगा। एक कॉलम पूरे किए हुए काम का था, दूसरा पूरे नहीं हुए काम का और तीसरा कॉलम उस काम का था जो अभी चल रहा है। आयुष घर आकर सपना से पूरा हिसाब लेता था कि उसने कितना काम किया और कितना नहीं। यदि कोई काम पूरा नहीं हुआ तो उसकी क्या वजह थी। सपना रोज एक्सल शीट भरती थी और उसका हिसाब शाम को पति को देती थी।
विज्ञापन
करना पड़ता था ई-मेल
सपना ने आरोप में यह भी कहा कि उसे अपने पति से हर छोटी बात भी पूछनी पड़ती थी। जैसे कि कितना चावल बनाना है, कितनी सब्जी लेनी है। अगर पति घर से बाहर होता तो उसे ई-मेल करके पूछना पड़ता था।
विज्ञापन
सपना की वकील का कहना है कि पति-पत्नी दोनों ही उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। सपना ने कंप्यूटर साइंस में एमएससी किया है और पति इंजीनियर है। शादी के बाद दोनों खुश थे लेकिन धीरे-धीरे आयुष ने हर काम के लिए ऑर्डर देने शुरू कर दिए।
करता था मारपीट
डेमो पिक
सपना ने कहा कि अगर कोई काम अधूरा रह जाए तो उसके लिए उसे लिखित में स्पष्टीकरण देना पड़ता था। काम के अधूरा रह जाने पर वह मारपीट करता था। पति के यह जुल्म सिर्फ सपना को ही नहीं बल्कि उसकी छह साल की बेटी को भी झेलने पड़ते थे। आयुष अपनी बेटी के साथ भी मारपीट करता था।
लंबी लिस्ट से करता था अप्रूव
रोज सुबह पत्नी एक लिस्ट अपने पति को देती थी जिसमें नाश्ते के बहुत से विकल्प होते थे। उनमें से कोई एक डिश पति अप्रूव करता था, जिसके बाद घर में वही नाशता बनता था। इसी तरह घर के बाकी सामानों की लिस्ट भी पति ही अप्रूव करता था, कि घर में कौन सा सामान आएगा और कौन सा नहीं। पत्नी बाजार से जो भी सामान खरीदकर लाती, उसकी लिस्ट उसे पति को देनी पड़ती थी।
जिसमें हर सामान के साथ उसके दाम लिखे होते थे। साथ ही अगर खाना बनाते समय ज्यादा तेल, घी या आटे का इस्तेमाल हो जाए तो भी उसे पति को हिसाब देना पड़ता था। हालांकि सपना अक्तूबर 2017 से अपने पति से अलग रह रही है। उसकी तलाक की अर्जी पर अप्रैल में सुनवाई होनी है।
नया नहीं है यह मामला
यह मामला नया नहीं है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के जहांगीरपुरी से भी आया था, जिसमें पति ने गोल रोटी ना बना पाने के कारण 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी थी। पत्नी के भाई ने पुलिस को बताया था कि वह अपने कमरे में बेहोश मिली और उसकी चार साल की बेटी को पति ने दूसरे कमरे बंद कर दिया था। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार साल की बेटी ने अपनी मां की हत्या की कहानी पुलिस को बताई थी, बेटी ने कहा था कि उसकी मां बहुत अच्छा खाना बनाती थी लेकिन वह गोल रोटी नहीं बना पाती थी। जिस कारण उसके पिता उसकी मां पर गुस्सा करते थे। गुस्से में पति ने अपनी चार महीने की गर्भवती पत्नी के पेट में लात मारी। जब बेटी ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसे जबरन दूसरे कमरे में बंद कर दिया गया था। हालांकि पुलिस ने बाद में पति को गिफ्तार कर लिया था।