{"_id":"5dbbcb528ebc3e012c654d16","slug":"husband-gave-triple-talaq-due-to-wife-s-misaligned-teeth-wife-seeking-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के थे टेढ़े दांत, शादी के चार महीने बाद पति ने दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पत्नी के थे टेढ़े दांत, शादी के चार महीने बाद पति ने दे दिया तीन तलाक
Fri, 01 Nov 2019 01:09 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 01 Nov 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : ANI
हैदराबाद की एक महिला को उसके पति ने दांतों की बनावट ठीक ना होने के कारण तीन तलाक दे दिया। पीड़िता रुकसाना बेगम का कहना है कि उसके पति मुस्तफा ने उसे इसलिए तीन तलाक दिया है क्योंकि उसके दांतों की बनावट सही नहीं है।
विज्ञापन
रुकसाना ने बताया कि मुस्तफा इस बात को लेकर महीनों से उसके साथ दुर्व्यवहार किया करता था। एक दिन अचानक उसने 'तलाक, तलाक, तलाक' कह कर मुझे छोड़कर चला गया। जब रुकसाना ने मुस्तफा को फोन किया तो उसने कहा कि अब हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला बताया कि उनकी शादी मुस्तफा के साथ 27 जून 2019 को हुई थी। पीड़ित महिला ने कहा, 'ससुराल वाले मुझे रोज यातनाएं दे रहे थे। आखिरकार मेरे पति ने कहा कि वह मेरे टेढ़े दांतों की वजह से मुझे पसंद नहीं करता और मुझे अलग होने के लिए कहा। मैंने मुस्तफा से पूछा कि उसने मुझे शादी से पहले भी देखा था, जिसके बाद हमारी शादी हुई थी। ऐसे में अब यह कहने का क्या कारण है कि मेरे दांत अच्छे नहीं दिख रहे। रुकसाना कानून के आगे न्याय की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन