फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Husband Commits Suicide After Appearing On Facebook Live in jalgaon maharashtra

महाराष्ट्र: पत्नी की मौत से इस कदर दुखी हुआ पति, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Wed, 18 Nov 2020 11:31 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 18 Nov 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Husband Commits Suicide After Appearing On Facebook Live in jalgaon maharashtra
प्रमोद शेटे और कंचन शेटे (फाइल फोटो) - फोटो : social media

महाराष्ट्र के जलगांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मौत से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले व्यक्ति ने फेसबुक लाइव कर एक संदेश जारी किया, जिसमें उसने परिवार के लिए एक वीडियो संदेश छोड़ा। दरअसल, दिवाली से पहले इस शख्स की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे वह खासा परेशान था। 

विज्ञापन


बताया गया है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था और इनके दो बच्चे हैं। अब माता-पिता की मौत के बाद ये बच्चे बेसहारा हो गए हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। यह घटना जलगांव के कंचननगर इलाके की है। 
विज्ञापन



आत्महत्या करने वाले वाले व्यक्ति की पहचान प्रमोद शेटे के रूप में हुई है। मरने से पहले शेटे ने फेसबुक लाइव के जरिए आत्महत्या करने का कारण बताया। साथ ही उसने अपने परिवार के लिए एक संदेश भी छोड़ा। इसके बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद शेटे की पत्नी कंचन शेटे ने पिछले हफ्ते जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। शेटे का शव पटरियों पर क्षतविक्षत हालात में पड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


वहीं, जब प्रमोद शेटे के दोस्तों ने फेसबुक लाइव देखा तो उन्होंने उसे बचाने के लिए माता-पिता को इसकी जानकारी दी। लेकिन जब तक वे घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। प्रमोद ने माता-पिता के नाम जारी संदेश में कहा कि मैं अपना चेहरा दिखाए बिना आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे आत्महत्या करने के पीछे की वजह मेरी पत्नी का दुनिया में नहीं होना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed