{"_id":"5cc708b1bdec220770315ce0","slug":"hurricane-fanny-pm-narendra-modi-advise-authorities-to-take-precautionary-steps","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान फैनी : पीएम मोदी ने दी एहतियाती कदम उठाने की सलाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तूफान फैनी : पीएम मोदी ने दी एहतियाती कदम उठाने की सलाह
Mon, 29 Apr 2019 07:52 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तूफान ‘फैनी’ के कारण बन रही स्थिति पर चिंता जताते हुए अधिकारियों से एहतियाती कदम उठाने एवं सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।
मौसम विभाग ने रविवार को कहा था कि तूफान फैनी बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में तेज होता जा रहा है और अगले 24 घंटों में इसके अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इस तूफान के कारण तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘फानी तूफान के कारण बन रही स्थिति के संबंध में अधिकारियों से बात की। उनसे एहतियाती कदम उठाने और हर संभव मदद के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही उनसे प्रभावित राज्यों की सरकारों के साथ करीब से काम करने की अपील की है। हर किसी की सुरक्षा एवं बेहतरी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।’
विज्ञापन
मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 मई की शाम तक यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। विभाग ने फैनी के कारण केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा के इलाकों में अगले कुछ दिन होने वाली बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने रविवार को कहा था कि तूफान फैनी बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में तेज होता जा रहा है और अगले 24 घंटों में इसके अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इस तूफान के कारण तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘फानी तूफान के कारण बन रही स्थिति के संबंध में अधिकारियों से बात की। उनसे एहतियाती कदम उठाने और हर संभव मदद के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही उनसे प्रभावित राज्यों की सरकारों के साथ करीब से काम करने की अपील की है। हर किसी की सुरक्षा एवं बेहतरी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।’
विज्ञापन
मौसम विभाग की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने रविवार को कहा कि फिलहाल ‘फैनी’ श्रीलंका के त्रिनकोमाली के 745 किलोमीटर दक्षिण पूर्व, तमिलनाडु के चेन्नई के 1050 किलोमीटर दक्षिणपूर्व और आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम शहर के 1230 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में है। अगले 24 घंटे में इसके ‘बेहद खतरनाक’ होने की आशंका है।मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 मई की शाम तक यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। विभाग ने फैनी के कारण केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा के इलाकों में अगले कुछ दिन होने वाली बारिश का पूर्वानुमान जताया है।