{"_id":"6290c3206eec1057ac6397c0","slug":"hungarian-peter-szijjar-india-jaishankar-meeting-ukraine-crisis-minister-of-foreign-affairs-latest-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meeting: हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिजार्तो ने जयशंकर से मुलाकात की, जानें किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Meeting: हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिजार्तो ने जयशंकर से मुलाकात की, जानें किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा
Fri, 27 May 2022 05:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 27 May 2022 05:55 PM IST
सार
सिजार्तो 26 और 27 मई की दो दिवसीय भारत यात्रा पर कल शाम नई दिल्ली पहुंचे। दोनों पक्षों की बैठक के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया कि हंगरी के विदेश मंत्री पीटर जिजार्तो के साथ गर्मजोशी से चर्चा हुई। ऑपरेशन गंगा अभियान के लिए हंगरी के समर्थन की सराहना की।
विज्ञापन
Peter Szijjar And S Jaishankar
- फोटो : ANI
विस्तार
हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिजार्तो ने दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। इस पर विदेश मंत्री ने कहा कि द्विपक्षीय मामलों और वैश्विक मामलों पर हम चर्चा के लिए तत्पर हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने शुक्रवार को सिजार्तो के साथ द्विपक्षीय संबंध, यूक्रेन संघर्ष, हंगरी में भारतीय मेडिकल छात्रों के दाखिले सहित विविध मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की तथा बहु स्तरीय मंचों पर सहयोग मजबूत बनाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
सिजार्तो 26 और 27 मई की दो दिवसीय भारत यात्रा पर कल शाम नई दिल्ली पहुंचे। दोनों पक्षों की बैठक के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया कि हंगरी के विदेश मंत्री पीटर जिजार्तो के साथ गर्मजोशी से चर्चा हुई। ऑपरेशन गंगा अभियान के लिए हंगरी के समर्थन की सराहना की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस का सैन्य अभियान शुरू होने के बाद इस युद्धग्रस्त पूर्वी यूरोपीय देश से छात्रों सहित भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा अभियान चलाया गया था । यूक्रेन में हवाई मार्ग बंद होने के कारण वहां से पोलैंड, हंगरी, रोमानिया जैसे देशों से होते हुए भारतीयों को स्वदेश लाया गया था ।
विज्ञापन
यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे थे और वहां रूस के हमले के कारण इन छात्रों की पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया है। छात्रों के मुद्दे पर जयशंकर ने कहा कि उन्होंने हंगरी के विदेश मंत्री के साथ वहां भारतीय मेडिकल छात्रों के दाखिले के मुद्दे पर चर्चा की ।
विदेश मंत्री ने कोविड रोधी भारतीय कोवैक्सीन टीके को हंगरी द्वारा जल्द मान्यता देने और यात्रा समझौते को लेकर उसके खुले विचारों को याद किया। जयशंकर ने कहा कि हमने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा और सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि दोनों देशों के कारोबारी संबंध बढ़ रहे हैं । उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में नए सदस्य के रूप में हंगरी का स्वागत है।
जयशंकर ने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ भारत के सम्पर्क में विस्तार के लिए हंगरी की प्रतिबद्धता का वह सम्मान करते हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि हमने बहुस्तरीय मंचों पर हमारे दीर्घकालिक सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की।