फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hundreds of tourists stuck near Changu Lake in Sikkim amid heavy snowfall, rescue operation is on

सिक्किम: चांगू झील के पास क्रिसमस की छुट्टियां मनाने गए सैकड़ों यात्री बर्फबारी में फंसें, सेना का बचाव कार्य जारी

Sun, 26 Dec 2021 05:06 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 26 Dec 2021 05:06 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि रविवार को मौसम में कुछ बदलाव होने के बाद सेना यात्रियों को छोटे समूहों में बांट कर 40 किलोमीटर दूर गंगटोक तक पहुंचाने में मदद कर रही है।

विज्ञापन
Hundreds of tourists stuck near Changu Lake in Sikkim amid heavy snowfall, rescue operation is on
सेना द्वारा बचाव कार्य जारी है। - फोटो : ANI

विस्तार

सिक्किम के चांगू झील के पास भारी बर्फबारी के कारण सैकड़ों यात्रियों के फंसे होने की खबर सामने आई है। सेना द्वारा बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण शनिवार को जवाहर लाल नेहरू मार्ग बंद हो गया, इसी कारण यात्री यहां फंस गए। सेना द्वारा रात को ही बचाव कार्य करते हुए यात्रियों को अपने कैंप ले आया गया है। लगभग 250 यात्री पश्चिम बंगाल के कलकत्ता समेत विभिन्न जिलों के हैं। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि रविवार को मौसम में कुछ बदलाव होने के बाद सेना यात्रियों को छोटे समूहों में बांट कर 40 किलोमीटर दूर गंगटोक तक पहुंचने में मदद कर रही है। पिछली जानकारी के मुताबिक सेना द्वारा बचाव कार्य को सोमवार तक जारी रखा जा सकता है। क्रिसमस के मौके पर बड़ी संख्या में यात्री सोंगमो या चांगू झील घूमने आते हैं। यह क्षेत्र चीन की सीमा के समीप है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed