फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hundreds of people read Swami Vivekananda's 131 year old speech in Chicago, created a world record

World Record: सैकड़ों लोगों ने पढ़ा स्वामी विवेकानंद का शिकागो में दिया 131 साल पुराना भाषण, बना विश्व रिकॉर्ड

Wed, 11 Sep 2024 09:06 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: बशु जैन Updated Wed, 11 Sep 2024 09:06 PM IST
सार

1893 में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्व धर्म संसद में एक प्रतिष्ठित भाषण दिया था। इसके जरिये उन्होंने दुनिया को हिंदू धर्म के गहन ज्ञान से परिचित कराया। इस संबोधन के बाद उन्हें भारतीय ज्ञान के दूत और ईश्वरीय अधिकार के वक्ता की उपाधि दी गई।

विज्ञापन
Hundreds of people read Swami Vivekananda's 131 year old speech in Chicago, created a world record
पुणे में स्वामी विवेकानंद का भाषण पढ़ते सैकड़ों लोग। - फोटो : अमर उजाला/वीडियो ग्रैब

विस्तार

शिकागो की धर्म संसद में 131 साल पहले दिए गए स्वामी विवेकानंद के भाषण का विश्व रिकॉर्ड बना। पुणे के जीडी मडगुलकर ऑडिटोरियम में जांबवंत फाउंडेशन और पार्टेक्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम के सैकड़ों लोगों ने एक साथ स्वामी विवेकानंद का भाषण पढ़ा। इस दौरान सभी ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इससे पहले पैनल चर्चा में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी। अमर उजाला के यूट्यूब चैनल के जरिये लोगों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन


1893 में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्व धर्म संसद में एक प्रतिष्ठित भाषण दिया था। इसके जरिये उन्होंने दुनिया को हिंदू धर्म के गहन ज्ञान से परिचित कराया। इस संबोधन के बाद उन्हें भारतीय ज्ञान के दूत और ईश्वरीय अधिकार के वक्ता की उपाधि दी गई। स्वामी विवेकानंद के भाषण की बदौलत वैश्विक धर्मों के बीच हिंदू धर्म की स्थिति में वृद्धि हुई। इस भाषण की 131वीं वर्षगांठ पर जांबवंत फाउंडेशन ने मैं विवेकानंद हूं अभियान के तहत बड़ी पहल की। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह से कार्यक्रम की शृंखला शुरू हुई। सुबह ओंकारेश्वर मंदिर में एक पवित्र रुद्राभिषेक समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद जीडी मडगुलकर सभागार में ध्यान और स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को लेकर पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं की आज के दौर में प्रासंगिकता के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभागार में मौजूद सैकड़ों लोगों ने एक साथ स्वामी विवेकानंद का शिकागो में दिया गया भाषण पढ़ा। सभी लोग स्वामी विवेकानंद की पोशाक पहने हुए थे। इस मौके पर सभी ने सामाजिक उत्थान और स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का भाषण आज भी एकता और सद्भाव के अपने शक्तिशाली संदेश के साथ गहराई से गूंजता है और दुनिया भर में अनगिनत व्यक्तियों को प्रेरणा दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed