फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hundreds of people homeless in Tripura due to flash floods

त्रिपुरा में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, सैकड़ों लोग बेघर

Sun, 26 May 2019 09:02 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 26 May 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Hundreds of people homeless in Tripura due to flash floods
भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात - फोटो : ANI

त्रिपुरा के उनाकोटी, उत्तरी त्रिपुरा और धलाई में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। जिसके चलते सैकड़ों लोगों को बेघर होना पड़ा है। बताया जा रहा है कि इससे एक हजार से भी अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए काम कर रही है।


loader

यहां हुई भारी बारिश के बाद जुरी और कोकती नदी के पानी का स्तर बढ़ गया और खतरे के निशान तक आ पहुंचा। तटीय इलाकों में स्थित घरों को खाली कराकर लोगों को नाव आदि की सहायता से राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए नौ स्पीड बोट, 40 रेस्क्यू बोटों को भी लगाया गया है। 

त्रिपुरा स्टेट रायफल्स (टीएमआर), दमकलकर्मी टीम, जिला और राज्य प्रबंधन राहत एवं बचाव कार्य के लिए जुटे हुए हैं। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एसईओसी) की रिपोर्ट के अनुसार 358 लोग उनाकोटि जिले में बेघर हुए हैं, जबकि उत्तरी त्रिपुरा में 381 लोग बेघर हुए हैं।

सबसे प्रभावित धलाई जिला है, कुल मिलाकर करीब 1039 घरों को नुकसान पहुंचा है। राज्य प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के लिए खाने, पानी और दवाईयों का प्रबंधन कर रहा है। हालांकि अभी तक मौत की कोई खबर नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि पानी का स्तर अब कम होता जा रहा है और अगर अगले 24 घंटों के दौरान बारिश नहीं होती है तो स्थिति सामान्य हो जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed