{"_id":"60e33ddb8ebc3ebb6613a59f","slug":"hundreds-flout-covid-norms-to-celebrate-fish-catching-festival-in-tamil-nadu-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: गांव में 'मछली पकड़ने' का त्योहार मनाने के लिए जुटे सैकड़ों लोग, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: गांव में 'मछली पकड़ने' का त्योहार मनाने के लिए जुटे सैकड़ों लोग, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां
Mon, 05 Jul 2021 10:51 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:51 PM IST
सार
तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में मछली पकड़ने के त्योहार का जश्न मनाने के दौरान कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : i stock
विस्तार
तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के विलारीपट्टी गांव में रविवार को पारंपरिक मछली पकड़ने के त्योहार का जश्न मनाने के लिए सैकड़ों लोग जुट गए। इस दौरान कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। विलारीपट्टी के ग्रामीण हर साल एक बड़े जल निकाय में मीठे पानी की मछली पकड़कर इस त्योहार को मनाते हैं। इस आयोजन में आसपास के अन्य क्षेत्रों के लोग भी शामिल होते हैं। बता दें कि वर्ष 2020 में लॉकडाउन के कारण यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि तमिलनाडु सरकार ने पूरे राज्य में एक समान छूट के साथ शुक्रवार को लॉकडाउन को 12 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया।नए दिशानिर्देश के तहत रात 8 बजे तक होटलों में 50 फीसदी क्षमता के साथ डाइन-इन की अनुमति दी गई है। चाय की दुकानों को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले रहने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
इस बीच, क्लबों को केवल जिम, खेल और रेस्तरां के लिए अनुमति दी गई है। होटल, लॉज, गेस्ट हाउस को भी फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। राज्य सरकार ने आईटी कंपनियों को 50 फीसदी कार्यबल के साथ काम करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन