फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Human finger in ice cream Mumbai doctor Orlem Brandon Serrao thinking it as walnut

आइसक्रीम से निकली इंसान की उंगली: मुंबई के डॉक्टर अखरोट समझ कर चबा रहे थे, शक होने पर थूका तो दंग रह गए

Thu, 13 Jun 2024 01:21 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 13 Jun 2024 01:21 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में डॉक्टर ने बताया कि मैंने तीन आइसक्रीम ऑनलाइन मंगवाई थी। मैंने बटरस्कोच आइसक्रीम ली थी। मैं आइसक्रीम खा रहा था, तभी मुंह के अंदर कुछ ठोस चीज महसूस हुई। मुझे लगा कि यह अखरोट या चॉकलेट का टुकड़ा हो सकता है लेकिन मुझे मुंह में कुछ ज्यादा ही कड़ा महसूस हुआ।

विज्ञापन
Human finger in ice cream Mumbai doctor Orlem Brandon Serrao thinking it as walnut
आइसक्रीम में निकली उंगली - फोटो : Social Media

विस्तार

खाने की चीजों से कॉकरोच, छिपकली निकलने की घटना तो आपने बहुत बार सुनी और देखी होगी। लेकिन मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आइसक्रीम से इंसान की उंगली के मांस का टुकड़ा मिला है। घटना मुंबई के मलाड इलाके की है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मलाड के रहने वाले डॉक्टर ओरलम ब्रैंडन सेराओ ने ऑनलाइन आइसक्रीम मंगवाई थी। उन्होंने बड़े चाव से आइक्रीम खोली लेकिन बाद में वे सन्न रह गए। उन्होंने फोटो को ऑनलाइन शेयर किया, जिसमें मांस का टुकड़ा बाहर दिखाई दे रहा है। डॉक्टर ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि मुझे तो पहले लगा कि यह कोई अखरोट होगा लेकिन बाद में जब ध्यान से देखा तो पता चला कि वह उंगली है। 

विज्ञापन

अखरोट समझ कर मैं चबा रहा था
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने बताया कि मैंने तीन आइसक्रीम ऑनलाइन मंगवाई थी। मैंने बटरस्कोच आइसक्रीम ली थी। मैं आइसक्रीम खा रहा था, तभी मुंह के अंदर कुछ ठोस चीज महसूस हुई। मुझे लगा कि यह अखरोट या चॉकलेट का टुकड़ा हो सकता है लेकिन मुझे मुंह में कुछ ज्यादा ही कड़ा महसूस हुआ। यह क्या यह जानने के लिए मैंने थूका तो मैं दंग रह गया क्योंकि यह अखरोट नहीं बल्कि इंसान की उंगली की मांस का टुकड़ा था। मैं पेशे से एक डॉक्टर हूं तो मुझे समझ आ गया कि यह अंगूठा का हिस्सा है, इसमें नाखून दिख रहा था। मैंने तुरंत टुकड़े को आइसपैक में डाल दिया, जिससे पुलिस को दिखाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, डॉक्टर ने दोपहर में खाना खाने के बाद आइसक्रीम खा रहे थे तो कोन में से आधे इंच का एक मांस का टुकड़ा निकला, जिसमें नाखून भी था। वह फिलहाल स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने आइसक्रीम कंपनी के इंस्टाग्राम पेज पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

घटना की जांच कर रही है पुलिस
डॉक्टर ने आगे बताया कि मैंने मलाड पुलिस में घटना की जानकारी दी। मैंने आइसक्रीम ब्रांड के खिलाफ मिलावट और लोगों के जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आइसक्रीम को जांच के लिए और टुकड़े को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और यह भी तलाश रहे हैं कि आखिर आइसक्रीम में यह टुकड़ा आया कहां से।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed