फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Huge rush in Local Dangal make Sakshi Malik Uncomfortable

मेले के दंगल में धक्का-मुक्की के बीच परेशान हो गईं साक्षी मलिक

Sun, 11 Sep 2016 05:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 11 Sep 2016 05:40 AM IST
विज्ञापन
Huge rush in Local Dangal make Sakshi Malik Uncomfortable
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक के आगमन को लेकर दंगल कमेटी ने जिलाधिकारी को अवगत नहीं कराया। साक्षी मेला में आई तो जरूर लेकिन अधिक भीड़ और धक्का मुक्की को देखते हुए दंगल में ज्यादा देर तक नहीं रुकी। अखाड़े में साक्षी मलिक के नागरिक अभिनंदन के दौरान भी खूब धक्का मुक्की हुई। दंगल में जब भी कोई स्टार खिलाड़ी आता है तो उन्हें अखाड़े में चारों तरफ घुमाया जाता है जिससे जनता उन्हें देख सके और वह भी जनता का अभिनंदन स्वीकार कर सकें। साक्षी मलिक को अखाड़े के चारों तरफ घुमाने के दौरान आयोजक ही उन्हें घेरे रहे जिससे जनता को वह कम दिखाई दे रही थीं। इस पर जनता ने खूब शोर मचाया। भीड़ एक साथ अखाडे़ की तरफ टूट पड़ी।

विज्ञापन


इससे पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। अनियंत्रित भीड़ को काबू करने में पुलिस के हाथ पैर फूल गए। कुछ देर बाद डीम अविनाशकृष्ण भी दंगल में पहुंचे और साक्षी मलिक को अपने साथ दंगल में घुमाया तब कहीं जाकर लोगों का गुस्सा शांत हो सका। साक्षी मलिक दंगल की भीड़ को देख कर प्रसन्न तो थीं, लेकिन कई बार उनके साथ धक्का-मुक्की होने वह नाखुश दिखीं और ज्यादा देर दंगल में नहीं रुकी और वहां से रवाना हो गईं। 
विज्ञापन


- दंगल कमेटी द्वारा साक्षी मलिक के आगमन की कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई। यदि समय रहते उनके आगमन की जानकारी दी जाती तो सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाता और साक्षी मलिक को दंगल में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अविनाशकृष्ण सिंह, जिलाधिकारी 

अखाड़े में जूते पहन कर घुसे लोग

हाथरस। अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में ऐसा पहली बार हुआ है जब दंगल के दौरान पुलिस कर्मी व अनियंत्रित भीड़ अखाड़े में पहुंचे हों। अखाडे़ में पुलिस कर्मी व भीड़ के लोग जूते पहन कर घुस गए। इसे देख कर अखाड़े में दूर दराज से आए नामी पहलवानों ने नाराजगी व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed