फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hubballi murder incident: girl students murder in hubbali sparks protests bjp targets congress government

Karnataka: कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, BJP ने सरकार को घेरा

Sat, 20 Apr 2024 01:19 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 20 Apr 2024 01:19 PM IST
सार

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के आवास के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Hubballi murder incident: girl students murder in hubbali sparks protests bjp targets congress government
कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

विस्तार

हुबली के बीवीबी कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर राजनीति जारी है। यह मुद्दा कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच राजनीतिक घमासान में तब्दील हो गया है। भाजपा राज्य सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। उसका कहना है कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और सिद्धारमैया मस्त हैं। वहीं, एबीवीपी कार्यकर्ता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


हत्या की घटना को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

 
लिंगायत संत दिंगलेश्वर स्वामी और अन्य संतों ने हुबली हत्या की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
 


कानून व्यवस्था ध्वस्त और सिद्धारमैया मस्त
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, 'मैं कहना चाहता हूं कि मल्लिकार्जुन खरगे को यह पता होना चाहिए कि कर्नाटक में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और सिद्धारमैया मस्त हैं। हमारी बहन की हत्या कर दी जाती है। वो भी खंजर से हत्या की जाती है। यह जो खंजर निकले हैं यह कांग्रेस पार्टी की नफरत की राजनीति से निकले हैं। इससे आम नागरिक परेशान हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि यह भी कहना गलत नहीं होगा कि बात करते हैं खंजर की और इनकी अपनी राजनीतिक जमीन जो है वो बंजर। हमारी बहन के साथ कुकर्म होता है तो कांग्रेस के बड़े नेता कुछ भी नहीं कहते हैं। 

भाजपा इस मुद्दे का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रही: सीएम सिद्धारमैया
सीएम सिद्धारमैया ने कहा, 'यह लव जिहाद का मामला नहीं है। मैं इस घटना की निंदा करता हूं। हमने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है, जांच गंभीरता से चल रही है और हम दोषी को सजा देंगे। हमने शांति बनाए रखने के लिए कानून और व्यवस्था का गंभीरता से ध्यान रखा है। भाजपा इस मुद्दे का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रही है। यह निंदनीय है कि एक राजनीतिक दल (भाजपा) राजनीतिक उद्देश्यों के लिए एक लड़की की हत्या का इस्तेमाल कर रहा है।'

सीएम को शोभा नहीं देता ऐसा बयान देना
भाजपा के विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल ने कहा, लड़का धमकी दे रहा था। 'एकतरफा प्यार और लव जिहाद का मामला है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री का जो बयान है वो निश्चित तौर पर एक सीएम को शोभा नहीं देता है। एक समुदाय के समर्थन में वो बयान दे रहे हैं। जब एक कांग्रेस के पार्षद की बेटी के साथ ऐसा हो रहा है तो बाकी का क्या होगा।'

उन्होंने आगे कहा कि जिला अधिकारी की रिपोर्ट अलग है। इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। पिछले 10 सालों में जब से पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता में आई है, ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां राष्ट्रपति शासन लगाया गया हो, वे (डीके शिवकुमार के बयान पर) लोगों की सहानुभूति हासिल करने के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं।


यह है मामला
हुबली से यह सनसनीखेज बीते गुरुवार को सामने आया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर युवती को प्रपोज किया था। लेकिन छात्रा ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। जिसके बाद उसने उस पर पांच-छह बार चाकू से हमला किया। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा (23 वर्षीय) एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आरोपी फैयाज (23) ने एमसीए की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना के सिलसिले में आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed