{"_id":"662a4eba318ad4b6c0024958","slug":"hubballi-murder-case-neha-hiremath-murder-congress-councillor-niranjan-hiremath-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hubballi Murder Case: बेटी की हत्या के बाद कांग्रेस पार्षद को मिली धमकी, परिवार के लिए की सुरक्षा की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hubballi Murder Case: बेटी की हत्या के बाद कांग्रेस पार्षद को मिली धमकी, परिवार के लिए की सुरक्षा की मांग
Thu, 25 Apr 2024 06:11 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:11 PM IST
सार
कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ ने कहा कि घटना के पांचवें दिन एक व्यक्ति घर पर आया और वह परिवार वालों के साथ घर का वीडियो बनाने लगा। मृतक के पिता ने जब व्यक्ति से बात करने की कोशिश की, तब अज्ञात व्यक्ति ने ठीक से कोई जवाब नहीं दिया और घर से बाहर चला गया।
विज्ञापन
नेहा के पिता निरंजन हीरेमथ
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा हिरेमथ की हत्या कर दी गई है। इस मामले में पीड़ित के परिवार ने बताया कि उन्हें कुछ अज्ञात लोगों की तरफ से धमकियां दी जा रही है। मीडिया से बात करते हुए हुबली पार्षद ने अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।
कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ ने कहा, "घटना के पांचवें दिन जब हम अंतिम संस्कार में व्यस्त थे, तभी एक व्यक्ति हमारे घर पर आया और वह परिवार वालों के साथ घर का वीडियो बनाने लगा।" मृतक के पिता ने जब व्यक्ति से बात करने की कोशिश की, तब अज्ञात व्यक्ति ने ठीक से कोई जवाब नहीं दिया और घर से बाहर चला गया।
निरंजन हिरेमथ ने आगे कहा, "मुझे स्वामी से पता चला कि वह (अज्ञात व्यक्ति) घटना (नेहा की हत्या) के कुछ दिन पहले से ही इधर-उधर घूम रहा था।" कांग्रेस पार्षद ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या के पीछे कोई बड़ी साजिश है। उन्होंने दावा किया कि यह कोई ऐसी बात नहीं है, जिसे एक सप्ताह के भीतर रचा गया हो और पूरा किया गया हो। एक साल से इसकी साजिश रची गई है और कई लोग इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
कैसे हुई नेहा हिरेमथ की हत्या
नेहा हिरेमथ की 13 अप्रैल को बीवीबी कॉलेज के परिसर में हत्या कर दी गई थी। आरोपी फैयाज हत्या के बाद से फरार था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक नेहा मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी फैयाज को मौके से फरार होने से पहले नेहा को कई बार चाकू मारते हुए देखा गया था।