फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How many bullets fired on Mahatma Gandhi

महात्मा गांधी को कितनी गोलियां लगी थीं, संशय बरकरार

Tue, 26 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
How many bullets fired on Mahatma Gandhi

भाजपा सांसद सुब्रमन्यम स्वामी ने महात्मा गांधी की हत्या पर चर्चा कराने की मांग की है। अक्सर अपने बयान से विवाद खड़ा करने वाले स्वामी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि सांसद समेत कई लोग यह कह रहे हैं कि गांधी जी के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। गांधी के हत्या के जुड़े सवालों पर सुप्रीम कोर्ट ने सांसद को लताड़ भी लगाई है।

विज्ञापन


उच्च सदन में शून्य काल के दौरान स्वामी के इस बयान पर कांग्रेस भड़क उठी। तब स्वामी ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह यहां महात्मा गांधी केअलावा किसी गांधी का नाम नहीं लेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ होने के बयान पर खासी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा है कि राहुल या  तो इस बयान  पर माफी मांगे या सजा भुगतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो गोलियां लगीं या तीन?

How many bullets fired on Mahatma Gandhi

स्वामी ने कहा कि गांधी की हत्या पर सांसद भी बयान दे रहे हैं और उन्हें रोकने केलिए सुप्रीम कोर्ट को सामने आना पड़ा। स्वामी के मुताबिक यह बात चर्चा में है कि महात्मा गाँधी के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ।

उसकी वजह से भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि उन्हें दो गोली लगी थी या तीन। स्वामी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने राष्ट्रीय अभिलेखागार में रखी फाइलों को सार्वजनिक किया है।

उन्होंने इस फाइलों को देखा है। स्वामी के बयान को काटते हुए कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने खड़े होकर कहा कि उन्हें किसी का नाम नहीं लेना चाहिए। तब स्वामी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि वह महात्मा गाँधी के अलावा किसी और गांधी की नाम नहीं लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed