{"_id":"59810c8c4f1c1bed358b45cc","slug":"how-isi-gives-fuds-to-its-detective-in-india-has-no-idea","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में ISI कैसे नए तरीकों से पहुंचाता है जासूसों को फंड, कोई जानकारी नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत में ISI कैसे नए तरीकों से पहुंचाता है जासूसों को फंड, कोई जानकारी नहीं
एजेंसी नई दिल्ली
Updated Wed, 02 Aug 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
Terror Funding
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के पास आईएसआई के उन ‘नए तरीकों’ की जानकारी नहीं है जिसके जरिये पाकिस्तानी एजेंसी अपने जासूसों को खुफिया व रणनीतिक जानकारी हासिल करने के लिए पैसे उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि राजस्थान सरकार से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई 2015 से 28 जुलाई 2017 तक भारत पाक सीमा के आसपास जासूसी गतिविधियों में लिप्त 11 लोगों को बाड़मेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर जिले से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांसद देवजी एम पटेल ने सरकार से पूछा कि क्या आईएसआई ने देश की खुफिया व रणनीतिक जानकारी जुटाने व अराजकता फैलाने वाले अपने जासूसों तक पैसे पहुंचाने के लिए ‘नया तरीका’ इजाद किया है।
विज्ञापन
इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘इस संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं है।’ पटेल ने पूछा कि क्या आईएसआई एजेंटों ने मस्जिदों के बाहर और भारत-पाक सीमा से जैसलमेर व श्री गंगानगर जिलों में धार्मिक स्थलों के बाहर डोनेशन बॉक्स रखा हुआ है।
उन्होंने यह भी पूछा कि क्या आईएसआई एजेंटों ने मुस्लिम समुदाय से रमजान के पाक महीने में डोनेशन एकत्रित किया। सांसद यह जानना चाहते थे कि सरकार इस संबंध में क्या कोई कदम उठा रही है।