फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How a team at Oxford University Press chooses the Word of the Year each year

Oxford University: गॉब्लिन मोड, वैक्स, टॉक्सिक...ऐसे चुना जाता है ‘साल का शब्द’, दुनियाभर में होता है मतदान

Mon, 24 Apr 2023 05:30 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 Apr 2023 05:30 AM IST
सार

आखिरी शब्द पूरे साल में जुटाए 30-40 शब्दों के समूह में से चुना जाता है। यह शब्द ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा संभावित सूची में सालभर जोड़े जाते हैं। चुनाव के समय समस्त स्टाफ यह शब्द कोशकारों को भेजते हैं। 
 

विज्ञापन
How a team at Oxford University Press chooses the Word of the Year each year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की एक टीम हर वर्ष 'साल का शब्द' चुनती है। बीते 5 वर्ष में उसने गॉब्लिन मोड, वैक्स, क्लाइमेट इमरजेंसी, टॉक्सिक जैसे शब्द चुने। वही शब्द जो हमारे जीवन में घट रही चीजों और विचारों की अभिव्यक्ति का बुनियादी माध्यम माने जाते हैं। इनका चुनाव कैसे होता है? क्या प्रक्रिया अपनाई जाती है? ऑक्सफोर्ड भाषा विभाग के अध्यक्ष कैस्पर ग्राथवोल से जानिए इस प्रक्रिया के रोचक पहलू।

विज्ञापन


30-40 शब्दों में से चयन 
आखिरी शब्द पूरे साल में जुटाए 30-40 शब्दों के समूह में से चुना जाता है। यह शब्द ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा संभावित सूची में सालभर जोड़े जाते हैं। चुनाव के समय समस्त स्टाफ यह शब्द कोशकारों को भेजते हैं। 
विज्ञापन


जरूरी नहीं कि शब्दकोश में भी आए
यह जरूरी नहीं कि साल का शब्द ऑक्सफोर्ड शब्दकोश में भी जगह पा जाए। ऑक्सफोर्ड का प्रयास इस शब्द के जरिए संबंधित वर्ष के लोकाचार और भावना को पेश करना होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोशकार देखते हैं साक्ष्य क्या हैं
हर वर्ष प्रेस में कई कोशकार जमा होते हैं और उन साक्ष्यों का विश्लेषण करते हैं, जो किसी शब्दों को यह उपाधि देने के लिए पेश हुए हैं। कितनी दफा वह शब्द उपयोग हुआ? किस समय उपयोग बढ़ा? दुनिया उस शब्द से क्या कर रही है? उपयोग क्यों बढ़ रहा है? इस सब पर बात होती है। इनकी भाषा का विश्लेषण कर सूची को छोटा करते हैं। कई मानकों व कसौटियों से गुजर सूची छोटी होती जाती है, अंतत: 1 शब्द बचता है।

2022 में नई परिपाटी
ऑक्सफोर्ड ने 2022 से शब्द के चुनाव के लिए दुनिया भर के लोगों से मतदान का चरण भी जोड़ा है। इसके तहत अंतिम 3 शब्द विकल्प के तौर पर पेश होते हैं। 2022 में गॉब्लिन मोड को 3.18 लाख लोगों ने वोट देकर चुना था। इस साल के लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और 3 शब्द मतदान के लिए जल्द जारी होंगे।  


चुने गए शब्द और उनके मायने

2022 में गॉब्लिन-मोड 
यह स्लैंग बोलचाल का शब्द 2009 में पहली बार नजर में आया। अर्थ है खुद में आसक्त, आलसी, बेढंगा व लालची आचरण जो सामाजिक मान्यताओं को नकार दे। फरवरी 2022 में यह अखबार व पत्रिकाओं से लेकर सोशल मीडिया अचानक वायरल हुआ।

-2021 में वैक्स : कोविड टीके की वजह से यह चलन में आया और साल का शब्द बना।
-2020 कोई नहीं : इस साल कोई एक शब्द नहीं चुना गया। कहा, कोई एक शब्द इस साल का पूर्णत: प्रतिनिधित्व नहीं करता।
-2019 में टॉक्सिक व 2018 में क्लाइमेट इमरजेंसी : इन्हें संबंधित वर्षों का उचित प्रतिनिधि माना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed