फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hotels offering covid vaccination packages shall face strict legal action says health minister dr harshwardhan

कोरोना: होटल में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन पैकेज, स्वास्थ्य मंत्री ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Sun, 30 May 2021 12:27 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 30 May 2021 12:27 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने एक नोटिस जारी कर कहा कि होटल और निजी अस्पतालों में चलने वाले टीकाकरण पैकेज कोरोना नियमों के खिलाफ है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Hotels offering covid vaccination packages shall face strict legal action says health minister dr harshwardhan
होटल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

निजी अस्पताल और होटल की ओर से चलाए जा रहे वैक्सीनेशन पैकेज का सरकार ने टीका अभियान का उल्लंघन बताया है। शनिवार को केंद्र सरकार ने एक नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी कि निजी अस्पताल, होटलों के सहयोग से जो वैक्सीनेशन पैकेज चला रहे हैं, वो सरकार के राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है।

विज्ञापन


सरकारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण केवल सरकारी केंद्र या निजी अस्पताल की ओर से संचालित निजी केंद्र, सरकारी या निजी दफ्तरों पर ही किया जा सकता है। इसके अलावा बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए उनके घर के पास के केंद्रों पर भी टीकाकरण किया जा सकता है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार के मुताबिक, स्टार होटल में किए जाने वाली वैक्सीनेशन टीकाकरण के नियमों के खिलाफ है और इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने नोटिस जारी कर इन बातों का जिक्र किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा है कि इन नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ जरूरी कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ऐसे ऑफर्स को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा कि होटलों में टीकाकरण अभियान सरकारी नियमों के खिलाफ है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। बता दें कि सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह तय करने के लिए कहा है कि देश में केंद्र के दिशानिर्देशों के मुताबिक ही कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जाए। 

देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार भले ही धीमी हो गई हो लेकिन मौत का आंकड़ा तीन हजार के पार होता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed