फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hospital did not give treatment sexual abuse victim in 7 hours

बिहार : अस्पताल में 7 घंटे तक नही मिला रेप पीड़िता को इलाज

Mon, 08 Oct 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
Hospital  did not give treatment  sexual  abuse victim  in 7  hours
rape victim

बिहार के मुजफ्फरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली  एक और घटना सामने आई है जहां पहले एक गूंगी-बहरी नाबालिग से रेप हुआ और फिर उसे मेडिकल जांच के लिए सात घंटों तक अस्पताल में इंतजार कराया गया।  दिव्यांगों के हित में काम कर रहे संगठन  की कुछ महिलाओं ने जब पटना से आकर अस्तपताल पर दबाव बनाया उसके सात घंटे बाद जाकर पीड़िता की मेडिकल जांच की मिली। इस लापरवाही की वजह सिर्फ इतनी बताई जा रही कि पुलिस की रिपोर्ट में केस नंबर दर्ज नहीं  किया था। यह मामला  सकरा जिले के थाना है।

विज्ञापन


एक मनचले ने अपने ही गांव कि एक 12 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी होने पर पुलिस को दी गई , जिसके बाद पुलिस ने उस लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। बच्ची को  सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए  सात घंटे केवल  इसलिए रोका रखा गया क्योंकि पुलिस द्वारा दी गई मेडिकल जांच अनुरोध पत्र में केस नंबर दर्ज नहीं था. इसलिए उस छोटी बच्ची को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


जब इधर मामले की जानकारी पटना में विकलांग अधिकार मंच नामक संस्था को लगी तो एक दल मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल पहुंचा। संस्था के पदाधिकारियों नें जब सदर अस्पताल प्रबंधन पर दबाव डाला तब जाकर उस बच्ची की जांच की गई। इस मामले के बारे मे जब अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर मेहंदी हसन से पूछा गया तो जबाब बेहद संवेदनहीन रहा। उनका कहना साफ था कि जब तक औपचारिकताएं पूरी  न हो तब तक कुछ नहीं किया जा सकता, चाहे इसमें कितना  भी समय लगे, कितनी भी देर हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed