फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Honour Killing: Father attacked daughter because she married outside caste

प्यार की ऐसी सजा! बीच सड़क पर बेटी और दामाद को हंसिए से काटा

Thu, 20 Sep 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Thu, 20 Sep 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Honour Killing: Father attacked daughter because she married outside caste
माधवी-नवदीप

झूठी शान की खातिर देशभर में होने वाली हत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक हफ्ते पहले ही हैदराबाद में एक ससुर ने अपने दामाद की कांट्रैक्ट किलर को एक करोड़ रुपये देकर हत्या करवा दी थी। अब एक ससुर ने अपनी बेटी और दामाद पर बीच सड़क पर हंसिए से हमला कर दिया। आरोपी ने उन्हें कपड़े दिलवाने के बहाने बुलाया था।

विज्ञापन


घटना हैदराबाद की है जहां 21 साल की महिला पर हंसिए से पिता ने बुधवार को हमला कर दिया। लड़की का कसूर केवल इतना था कि उसने अपनी जाति से बाहर शादी की थी। पुलिस का कहना है कि पिता ने जोड़े को उनके लिए नए कपड़े खरीदने के बहाने से बुलाया था। पीड़िता का नाम माधवी है और उसपर इरागड्डा में शाम के चार बजे हमला किया गया। हमला व्यस्त रहने वाले हैदराबाद-मुंबई राजमार्ग पर हुआ।
विज्ञापन


पीड़िता के गले और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं इरागड्डा की प्रेमनगर कालोनी के रहने वाले उसके 24 साल के पति बिल्ला नवदीप के चेहरे और गर्दन पर चोट लगी है। माधवी हैदराबाद के विनायकनगर के बोराबांदा क्षेत्र की रहने वाली है। वह पिछड़ी जाति की है और पिछले पांच सालों से दलित नवदीप के साथ रिश्ते में थी। उसके पिता मनोहर चारी को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। चारी ने कुछ दिनों पहले ही बेटी की शादी उसके ममेरे भाई से करने का फैसला किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद माधवी और नवदीप ने चुपके से हैदराबाद के अलवल में 10 दिन पहले शादी कर ली। माधवी के माता-पिता ने इस शादी को स्वीकार कर लिया और वह अपने सास-ससुर के साथ इरागड्डा में रहने लगी। पुलिस ने बताया दो दिनों से उसके माता-पिता मोबाइल पर बात करते थे। चारी ने माधवी से बात की और जोड़े को बोराबांदा आने के लिए कहा क्योंकि वह उनके लिए नए कपड़े खरीदना चाहता था। 

माधवी और नवदीप हीरो होंडा शोरुम के पास मुख्य सड़क पर चारी का इंतजार कर रहे थे। तभी उसने अपनी मोटरसाइकिल पार्क की और उनपर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'उसने अचानक हंसिए जैसा हथियार अपने पीछे से निकाला और नवदीप पर हमला कर दिया। जब माधवी ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उसे धक्का दे दिया और उसपर भी वार किया। जब वहां लोग पहुंचे और उसे रोकने की कोशिश की तो वह उन्हें धमकी देते हुए घटनास्थल से भाग गया।'


लोगों ने पुलिस को फोन किया और जोड़े को पास के नर्सिंग होम लेकर गए। जहां माधवी की हालत गंभीर है। उसे सोमाजीगुडा के कॉरपोरेट अस्पताल लेकर जाया गया है। वहीं नवदीप की हालत स्थिर है। इसी तरह की घटना शुक्रवार को नालगोंडा जिले के मिरयालगुडा शहर में हो चुकी है। यहां ऊंची जाति के उद्योगपति ने अपने दलित ईसाई दामाद पर कांट्रैक्ट किलर को एक करोड़ रुपये की सुपारी देकर हमला करवा दिया। पुलिस ने आरोपी पिता सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed