फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Honor killing in Hyderabad: Youth killed for marrying Muslim friend, BJP asked why hat crime people are silent?

हैदराबाद में ऑनर किलिंग : मुस्लिम मित्र से शादी करने पर युवक को मार डाला, भाजपा ने पूछा सेकुलर चुप क्यों हैं?

Thu, 05 May 2022 10:37 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 05 May 2022 10:37 AM IST
सार

युवक के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि चूंकि दोनों अलग-अलग समुदाय के थे, इसलिए लड़की के परिवार वालों ने नागराजू को मार डाला। 

विज्ञापन
Honor killing in Hyderabad: Youth killed for marrying Muslim friend, BJP asked why hat crime people are silent?
युवक की बेरहमी से हत्या - फोटो : ANI

विस्तार

हैदराबाद में कॉलेज के जमाने की एक मुस्लिम युवती से शादी करने पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना में युवती के परिजनों का हाथ होने की बात सामने आई है। घटना को लेकर भाजपा ने कहा कि इस्लामोफोबिया लॉबी और हेट क्राइम की रट लगाने वाले इस घटना पर मौन क्यों हैं?

विज्ञापन

मृतक की पहचान 25 साल बिल्लापुरम नागराजू के रूप में हुई है। उसने 23 साल की सैयद सुल्ताना से दो माह पहले ही शादी की थी। नागराजू के परिजनों ने बताया कि दोनों की कॉलेज के जमाने से दोस्ती थी। युवक के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि चूंकि दोनों अलग-अलग समुदाय के थे, इसलिए लड़की के परिवार वालों ने नागराजू को मार डाला। 
विज्ञापन

हत्या की वारदात बुधवार को रात करीब 9 बजे हैदराबाद के सरूरनगर तहसीलदार आफिस के पास हुई। नागराजू को एक बाइक सवार ने चाकू घोंप दिया। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये सभी लड़की के परिवार के हैं। मौके पर मौजूद कई लोगों ने इस वारदात के वीडियो बनाए व कुछ ने तस्वीरें लीं, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। ये इतनी वीभत्स हैं कि उन्हें प्रकाशित नहीं किया जा सकता। नागराजू व सैयद आशरीन सुल्तान का विवाह 31 जनवरी को हुआ था। उन्होंने पुराने हैदराबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह ने हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने सवाल किया कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि इसमें परिवार वाले शामिल हैं या कोई धार्मिक समूह? हत्याकांड की व्यापक जांच होना चाहिए। 


इसलिए सेकुलर चुप हैं? : शहजाद पूनावाला
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया कि 'अगर एक हिंदू पत्नी के मुस्लिम पति को लड़की के परिवार ने मार डाला होता तो हम जानते हैं कि अब क्या हो चुका होता! कांग्रेस, आप, टीएमसी और एसपी इस्लामोफोबिया का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र पहुंच गए होते, लेकिन क्योंकि हैदराबाद में हिंदू मारा गया है इसलिए क्या अपराध धर्मनिरपेक्ष है? इसलिए धर्मनिरपेक्ष लोग चुप हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed