{"_id":"5f9946018ebc3e9b8f2e6a30","slug":"hong-kong-stop-air-india-flights-till-10th-november-action-taken-after-passengers-test-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग में एयर इंडिया की उड़ानों पर 10 नवंबर तक रोक, यात्री के पॉजिटिव आने के बाद उठाया कदम ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हांगकांग में एयर इंडिया की उड़ानों पर 10 नवंबर तक रोक, यात्री के पॉजिटिव आने के बाद उठाया कदम
Wed, 28 Oct 2020 03:50 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 28 Oct 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया विमान
- फोटो : www.boeing.com
हांगकांग ने 10 नवंबर तक मुंबई से आने वाली एयर इंडिया की उड़ानों पर देश में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है। एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यह कदम उठाया गया है। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
यह चौथा मौका है जब हांगकांग में एयर इंडिया के विमानों पर रोक लगाई गई है। एयर इंडिया विमान से हांगकांग पहुंचे एक यात्री के पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया है। इससे पहले 20 सितंबर से 3 अक्तूबर और 18 अगस्त से 31 अगस्त तक दिल्ली से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगाई गई थी। इसके अलावा 17 अक्तूबर से 30 अक्तूबर के बीच भी एयर इंडिया की फ्लाइट्स पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन
भारत से आने वाले यात्रियों को हांगकांग में प्रवेश तभी मिलेगा जब उनके पास 72 घंटों के भीतर की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट हो। हांगकांग की सरकार ने जुलाई में यह नियम बनाया था। इसके अलावा सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हांगकांग एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कोरोना टेस्ट कराना होगा। भारत के अलावा बांग्लादेश, इथियोपियो, फ्रांस, इंडोनेशिया, कजाखस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, फिलिपींस, रूस, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन और अमेरिका के यात्रियों को विमान में बैठने से पहले कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी।
विज्ञापन