फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry to create cyber police force to detect internet crimes

इंटरनेट अपराधों का पता लगाने के लिए साइबर पुलिस बल बनाएगा गृह मंत्रालय

Thu, 18 Jan 2018 07:07 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Jan 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
Home Ministry to create cyber police force to detect internet crimes
cyber crime
इंटरनेट से संबंधित अपराधों पर कड़ी नजर रखने के लिए गृह मंत्रालय के तहत एक साइबर पुलिस बल स्थापित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के नए साइबर एवं सूचना सुरक्षा (सीआईएस) विभाग की कार्यकारी योजना के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंह ने कहा कि सीआईएस के तहत एक भारतीय साइबर अपराध सहयोग केंद्र (आईफोरसी) और साइबर पुलिस बल स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने इंटरनेट पर पोर्नोग्राफी साझा करने की घटनाओं में बढ़ोतरी पर भी चिंता जताई। उन्होंने साइबर स्पेस की सख्त निगरानी करने और भारत का कानून तोड़ने, खासकर चाइल्ड पोर्न, वाली वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए प्रभावी प्रणाली तैयार का निर्देश दिया। सरकार एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सीआईएस विभाग को गृह मंत्रालय के तहत 10 नवंबर, 2017 को स्थापित किया गया था।
विज्ञापन


सीआईए विभाग की चार शाखाएं हैं। इनमें सुरक्षा मंजूरी, साइबर अपराध रोकथाम, साबिर सुरक्षा और सूचना सुरक्षा शाखाएं शामिल हैं। इन सभी शाखाओं की अध्यक्षता सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे। बयान में कहा गया है कि गृह मंत्रालय के तहत मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (सीआईएसओ) और उप सीआईएसओ को नियुक्त करने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed