फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry Team Visits Indo-Myanmar Border To Review Free Movement Regime 

भारत-म्यांमार बॉर्डर पर बेरोकटोक आवाजाही की होगी समीक्षा

Tue, 26 Sep 2017 06:24 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Tue, 26 Sep 2017 06:24 AM IST
विज्ञापन
Home Ministry Team Visits Indo-Myanmar Border To Review Free Movement Regime 
- फोटो : अमर उजाला

भारत म्यांमार के साथ उस मौजूदा द्विपक्षीय समझौते से पड़ने वाले प्रभावों की समीक्षा करेगा, जिसके तहत दोनों देशों की सीमा के 16 किलोमीटर भीतर तक भारतीय और म्यांमार नागरिकों को बेरोकटोक आवाजाही की अनुमति है। 

विज्ञापन


आतंकवादियों द्वारा हथियारों, नशीली दवाओं और नकली भारतीय मुद्रा की तस्करी के लिए इस समझौते का फायदा उठाया जा रहा है। म्यांमार के रखाइन प्रांत में हिंसा के बाद रोहिंग्या मुसलमानों के बड़े पैमाने पर पलायन के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन


विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) रीना मित्रा और संयुक्त सचिव (पूर्वोत्तर) सतेंद्र गर्ग ने मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश समेत सभी चार राज्यों का दौरा किया है, जिनकी सीमाएं म्यांमार से सटी हैं, जहां मुक्त आवाजाही समझौते (एफएमआर) लागू है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मित्रा की अध्यक्षता में दो सदस्यीय एफएमआर समिति ने दौरे के दौरान सीमा से सटे कई पहलुओं का अध्ययन किया। इस दौरान संबंधित राज्य के मुख्य सचिवों, डीजीपी, आयुक्त और असम राइफल्स के साथ बैठकें भी हुईं। 


गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने म्यांमार के साथ मुक्त आवाजाही समझौते के क्रियान्वयन के लिए सीमा राज्यों द्वारा तय मौजूदा नियम और कानून की समीक्षा के लिए जून में ही दो सदस्यीय एफएमआर समिति गठित की थी। गौरतलब है कि म्यांमार के साथ भारत की 1643 किलोमीटर सीमा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed