{"_id":"5ea786aa8ebc3e90440d5211","slug":"home-ministry-says-more-than-two-crore-people-are-getting-employment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ से ज्यादा लोगों को मिल रहा रोजगार : गृह मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दो करोड़ से ज्यादा लोगों को मिल रहा रोजगार : गृह मंत्रालय
Tue, 28 Apr 2020 06:58 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 28 Apr 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय
- फोटो : ANI
गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि दो करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है। मनरेगा के तहत भी काम हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में ईंट भट्टों आदि के शुरू होने से प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अंतर मंत्रालयी टीमों ने संबंधित राज्यों में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा श्रीवास्तव ने कोरोना पर चर्चा करते हुए बताया कि पुणे में केंद्रीय टीम ने नगर निगम वॉर रूम, अस्पतालों आदि का दौरा किया। इस दौरान टीम ने पाया है कि पुणे में डबलिंग रेट सात दिन है, जो बाकी देश की तुलना में थोड़ा ज्यादा है। टीम ने सुझाव दिया है कि जांच और ट्रेसिंग में तेजी लानी चाहिए। जयपुर पहुंची टीम ने राज्य सरकार को सलाह दी है कि पुराने शहर इलाके में शाम को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन न हो, इसका ध्यान रखना चाहिए। गैर कोविड अस्पतालों की पहचान की जाए ताकि अन्य मरीजों का भी इलाज हो सके।
विज्ञापन