फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry keeps an eye on the situation in Manipur, Amit Shah reviews the security situation

Manipur Violence: मणिपुर के हालात पर गृह मंत्रालय की नजर, अमित शाह ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

Sun, 17 Nov 2024 06:51 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 17 Nov 2024 06:51 PM IST
सार

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बैठक करके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मणिपुर में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। गृह मंत्री कल भी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Home Ministry keeps an eye on the situation in Manipur, Amit Shah reviews the security situation
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में अस्थिर हालात पर केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार नजर बनाए हुए है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को मणिपुर में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। गृह मंत्री कल भी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

 

चुनावी रैलियां रद्द करके महाराष्ट्र से दिल्ली पहुंचे गृह मंत्री
इससे पहले मणिपुर में अस्थिर हालात के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में अपनी चुनावी रैलियां रद्द कर दी थीं। वे नागपुर से दिल्ली लौटे। जानकारी के मुताबिक वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर विदर्भ क्षेत्र में चार रैलियां करने वाले थे। उनकी जगह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी ने इन रैलियों में हिस्सा लिया। उनकी रैलियां रद्द करने के पीछे कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि यह मणिपुर में अस्थिर हालात की वजह से हो सकता है। 
विज्ञापन

Home Ministry keeps an eye on the situation in Manipur, Amit Shah reviews the security situation
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई (फाइल)
यह है मामला
दरअसल, मणिपुर के जिरीबाम से सोमवार से लापता छह लोगों में से एक महिला और दो बच्चों के शव नदी में तैरते पाए गए थे। रविवार सुबह यह दावा किया जा रहा है कि यहां एक और महिला का शव मिला है। दावा है कि असम के कछार जिले में बराक नदी से पुलिस ने शव बरामद किया है, जो जिरीबाम की सीमा पर है। यह शव उस जगह से नीचे की ओर है, जहां तीन अन्य शव बरामद किए गए थे। हालांकि, शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन यह भी छह लापता लोगों में से एक का शव होने का संदेह है।

इसे लेकर मणिपुर में उग्र भीड़ ने इंफाल घाटी के विभिन्न जिलों में शनिवार रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन और विधायकों व कांग्रेस के एक विधायक के आवास में आग लगा दी। साथ ही सुरक्षाबलों ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पैतृक आवास में घुसने की प्रदर्शनकारियों की कोशिश को नाकाम कर दिया।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed