{"_id":"58fa98354f1c1bff568b50a8","slug":"home-ministry-issues-helpline-number-for-kashmiris","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरियों को परेशान करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कश्मीरियों को परेशान करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
Updated Sat, 22 Apr 2017 07:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरियों पर हो रहे हमलों से परेशान केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। राजस्थान में कश्मीरी छात्रों की कथित पिटाई और उत्तर प्रदेश में कश्मीरियों को राज्य छोड़ कर चले जाने संबंधी होर्डिंग की घटना के सामने आने के बाद गृहमंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि कश्मीरी देश के बराबर के नागरिक हैं। उनके खिलाफ माहौल बनाने वाले लोगों से सख्ती से निबटा जाए।
विज्ञापन
गृहमंत्रालय ने कश्मीरियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। जम्मू-कश्मीर से बाहर रहने वाले कश्मीरी किसी भी संकट में 011-23092885 और 011- 23092923 पर फोन कर मदद मांग सकते हैं। यह नंबर गृह मंत्रालय कंट्रोल रूम से संचालित है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मेरठ में लगी होर्डिंग उतरवा दी है और उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना नाम की स्वयंभू संस्था के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। राजस्थान सरकार ने भी कश्मीरियों पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।
विज्ञापन
मेवाड़ यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों की पिटाई मामले में दो गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ की मेवाड़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कुछ कश्मीरी छात्रों की पिटाई मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कश्मीर में सेना पर पत्थर बरसाने से नाराज लोगों ने इन छात्रों की पिटाई कर दी थी। बाद में पीड़ित छात्रों ने पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा, ‘कश्मीरी छात्र हमारे बच्चे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।’ दोनों गिरफ्तार ललित पुरबिया और मनीष पांडे गंगरार इलाके के निवासी हैं, जहां यह घटना घटी। पुलिस ने कहा कि ये दोनों मेवाड़ यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं हैं।
गौरतलब है कि बुधवार शाम मेवाड़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छह कश्मीरी छात्र बाजार से सामान खरीदने निकले थे। इसी बीच अज्ञात लोगों के एक समूह ने उन्हें पत्थरबाज कहते हुए उन पर फब्तियां कसीं और उन पर हमला कर दिया। गंगरार पुलिस ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के कैंपस व बाहर पुलिस की अतिरिक्त सुरक्षा तैनात कर दी है। पिछले साल भी मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीफ पकाने की अफवाह में कुछ कश्मीरी छात्रों पर हमले हुए थे।