Har Ghar Tiranga: गृह मंत्री ने फहराया राष्ट्रध्वज, ITBP ने लद्दाख में दी तिरंगे को सलामी, पीएम ने की यह अपील
सांस्कृतिक मंत्रालय के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शामिल होने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक अधिकृत पोर्टल harghartiranga.com पर पंजीयन करा सकते हैं।
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से देशव्यापी 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू हो गया। देशभर में तिरंगा फहराया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली स्थित अपने निवास पर शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ तिरंगा फहराया। इसके साथ ही अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक बार फिर देश के नागरिकों से हर घर तिरंगा की आधिकारिक वेबसाइट पर तिरंगे के साथ एक तस्वीर साझा करने का आग्रह किया। उन्होंने ट्वीट किया कि हर घर तिरंगा आंदोलन को मिली अद्भुत प्रतिक्रिया से बहुत खुश और गर्व महसूस हो रहा है। हम जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की रिकॉर्ड भागीदारी देख रहे हैं। यह आजादी का अमृत महोत्सव को यादगार बनाने का एक शानदार तरीका है। तिरंगा के साथ अपनी तस्वीर भी साझा करें।
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah and his wife Sonal Shah hoist the tricolour at their residence as the #HarGharTiranga campaign begins today. pic.twitter.com/nvxJTgK7nC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 13, 2022
जेपी नड्डा ने भी फहराया तिरंगा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने भी दिल्ली स्थित निवास पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान पर देश में 'आजादी के अमृत महोत्सव' के तहत 'हर घर तिरंगा' फहराया जा रहा है। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे इस अभियान को सफल बनाएं।
BJP national president JP Nadda and his wife Mallika Nadda hoist a national flag at their residence in Delhi, as the #HarGharTiranga campaign begins today. pic.twitter.com/HMS8JtvuCE
— ANI (@ANI) August 13, 2022
वहीं, आईटीबीपी ने लद्दाख में 18,400 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अभियान के तहत गुवाहाटी में तिरंगा प्रभातफेरी में भाग लिया।
20 करोड़ घरों पर तिरंगे का लक्ष्य
इस ऐतिहासिक पर्व के मौके पर केंद्र सरकार ने अभियान के दौरान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। इस अभियान के दौरान 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।
harghartiranga.com पर कराएं पंजीयन, अपलोड करें तस्वीर
सांस्कृतिक मंत्रालय के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शामिल होने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक अधिकृत पोर्टल harghartiranga.com पर पंजीयन करा सकते हैं। वे तिरंगा के साथ अपनी तस्वीर अपलोड कर हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।
#WATCH | #HarGharTiranga campaign by Indo-Tibetan Border Police (ITBP) personnel at 18,400 ft altitude in Ladakh.
— ANI (@ANI) August 13, 2022
(Video Source: ITBP) pic.twitter.com/BIl8qfPv1c
गोयल ने किया राजघाट पर ध्वजारोहण
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर राजघाट पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आइए हम भारत को तेज गति से आगे ले जाने और अगले 25 वर्षों में इस देश को एक विकसित और समृद्ध देश बनाने का संकल्प लें।