फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah Security of villages is necessary to protect the borders this is the priority of govt

Amit Shah: गृह मंत्री बोले- सीमाओं की रक्षा के लिए गांवों की सुरक्षा जरूरी, यह सरकार की प्राथमिकता

Wed, 24 May 2023 05:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 24 May 2023 05:55 AM IST
सार

शाह ने कहा, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम से देश की सीमा सुरक्षा में एक अतिरिक्त आयाम जुड़ेगा। इससे देश के सीमावर्ती गांवों में शिक्षा समेत अन्य सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। पीएम ने हमेशा कहा है कि सीमावर्ती गांव देश के आखिरी गांव नहीं बल्कि पहले गांव हैं।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah Security of villages is necessary to protect the borders this is the priority of govt
अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा, देश की सीमाओं की सुरक्षा मोदी सरकार की प्राथमिकता है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (वीवीपी) पर दो दिवसीय कार्यशाला के अवसर पर गृहमंत्री ने सीमावर्ती गांवों में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की रूपरेखा पेश की।
विज्ञापन


शाह ने कहा, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम से देश की सीमा सुरक्षा में एक अतिरिक्त आयाम जुड़ेगा। इससे देश के सीमावर्ती गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा कहा है कि सीमावर्ती गांव देश के आखिरी गांव नहीं बल्कि पहले गांव हैं। गांवों को सुरक्षित रखे बिना सीमाओं को सुरक्षित नहीं रखा जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने समर्पण और संविधान की भावना से वीवीपी की अवधारणा प्रस्तुत की है। उनका मानना है कि प्रत्येक सीमावर्ती गांव को देश के अन्य गांव के समान सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। शाह ने कहा, 2014 के बाद मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में सीमा के बुनियादी ढांचे पर 25,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। 1,134 किमी लंबी सीमा सड़क का निर्माण किया गया है और लगभग सभी चौकियों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। शाह ने कहा, वीवीपी के तहत गांवों में सहकारी समितियों के माध्यम से रोजगार बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। 
विज्ञापन


युवाओं से पर्यटन के लिए गांवों में जाने की अपील 
शाह ने कहा, चिह्नित गांवों में गतिविधियों को बढ़ाने, पलायन रोकने, नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने जैसे काम किए जाने चाहिए और सुनिश्चित किया जाना चाहिए ज्यादा से ज्यादा नागरिक, विशेषकर युवा इन गांवों में पर्यटन के लिए आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed