{"_id":"6332e926120937756107f735","slug":"home-minister-amit-shah-gujarat-gtu-new-campus-slams-congress-over-corruption-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए भवन का भूमि पूजन, केंद्रीय गृह मंत्री ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए भवन का भूमि पूजन, केंद्रीय गृह मंत्री ने कही यह बात
Tue, 27 Sep 2022 06:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधी नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधी नगर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 27 Sep 2022 06:41 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GTU) के नए भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 100 एकड़ भूमि इस विश्वविद्यालय (GTU) के लिए दी गई है। ये विश्वविद्यालय संपूर्ण सुविधा से युक्त होगा। जिसमें प्रशासनिक भवन, छात्रावास, पुस्तकालय सहित 14 बड़े-बड़े इमारत होंगे। लगभग 65000 स्क्वायर मीटर का इको फ्रेंडली निमार्ण होगा।
विज्ञापन
अमित शाह ने आरोप लगाया कि 2014 से पहले कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान पार्टी नेताओं ने स्वास्थ्य ढांचे में सुधार के बजाय चिकित्सा शिक्षा सुविधाओं को उन्नत बनाने के नाम पर पैसा बनाया। गांधीनगर जिले के कलोल में एक सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्तासीन होने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में परिदृश्य में बदलाव आया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत या पीएम-जेएवाई योजना के तहत 60 करोड़ गरीब नागरिकों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार मिल रहा है। इसके अलावा योजना के क्रियान्वयन के लिए जरूरी स्वास्थ्य ढांचे को खड़ा करने के लिहाज से 64,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस योजना के तहत 600 जिलों के अस्पतालों में 35,000 नये बिस्तर बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि देश में एकीकृत प्रयोगशालाओं और अनुसंधान केंद्रों की स्थापना के लिए 1,600 करोड़ रुपये का अलग बजटीय प्रावधान किया गया है। इससे पहले शाह ने आज दो अस्पतालों की आधारशिला भी रखी।