{"_id":"6320a08240ff5034c706a155","slug":"home-minister-amit-shah-attacks-arvind-kejriwal-aap-says-dream-sellers-wont-win-praises-bhupendra-patel-news-i","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह का केजरीवाल पर तंज: 'सपने बेचने वाले गुजरात में नहीं जीतेंगे, भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शाह का केजरीवाल पर तंज: 'सपने बेचने वाले गुजरात में नहीं जीतेंगे, भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव'
Tue, 13 Sep 2022 08:53 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 13 Sep 2022 08:53 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा कि सीएम ने सफलतापूर्वक गुजरात को विकास के रास्ते पर ले जा रहे हैं और उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय काम किया है।
विज्ञापन
अमित शाह (बाएं) और अरविंद केजरीवाल (दाएं)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। शाह ने बिना केजरीवाल का नाम लिए कहा कि जो लोग सपने बेचते हैं, वे गुजरात में कभी नहीं जीतेंगे।
गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर एक कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व की तारीफ की और कहा कि विधानसभा चुनाव पार्टी सीएम के नेतृत्व में ही लड़ेगी। शाह ने दावा किया कि भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ गुजरात में एक बार फिर सरकार बनाएगी।
शाह ने इसी दौरान कहा, ‘‘सपने बेचने वालों को गुजरात में कभी चुनावी सफलता नहीं मिलेगी। मैं गुजरात के लोगों को जानता हूं। सपने बेचने वालों को गुजरात में कभी सफलता नहीं मिल सकती, क्योंकि जनता उन्हीं का समर्थन करती है, जो काम करने में विश्वास रखते हैं। इसलिए लोग भाजपा के साथ हैं। भाजपा शानदार जीत हासिल करेगी।’’
विज्ञापन
गौरतलब है कि केजरीवाल ने गुजरात में अलग-अलग वर्गों को मुफ्त बिजली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेरोजगार युवाओं के लिए भत्ते, रोजगार सृजन और महिलाओं के लिए भते सहित कई गारंटी देने का वादा किया है।
शाह ने कहा, ‘‘मैं भूपेंद्रभाई से कहना चाहता हूं कि गुजरात की जनता भाजपा के साथ है। मैं बहुत स्पष्ट रूप से देख सकता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके नेतृत्व में भाजपा आगामी चुनावों में एक बार फिर दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।’’ गांधीनगर से सांसद शाह ने कहा, ‘‘गुजरात में एक लंबी तटरेखा है, लेकिन पिछले साल पटेल के सत्ता संभालने के बाद एक भी आतंकी हमला नहीं हुआ। अपने काम के माध्यम से, पटेल ने अपने आलोचकों के मुंह बंद कर दिए (जिन्होंने उनकी क्षमताओं पर संदेह किया था, जब भाजपा विधायकों ने 2021 में उन्हें राज्य का नेतृत्व करने के लिए चुना था)।’’
विजय रूपाणी की जगह सीएम बने भूपेंद्र पटेल
पिछले साल सितंबर में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जगह लेने के लिए भाजपा नेतृत्व द्वारा भूपेंद्र पटेल को चुना गया था। मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए, शाह ने कहा कि पटेल सफलतापूर्वक गुजरात को विकास के रास्ते पर ले जा रहे हैं और उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय काम किया है।
गुजरात में 2002 से भाजपा सरकार
भाजपा ने 2002 के गुजरात चुनावों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 127 सीट जीती थीं, जो राज्य में भाजपा द्वारा जीती गई सबसे ज्यादा सीट थीं। वर्ष 2017 के चुनावों में, भाजपा को 182 सदस्यीय विधानसभा में 99 सीट मिली, जबकि कांग्रेस 77 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही।