फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Holi special trains full 10 days before there is rush on UP-Bihar Delhi route too more than 250 waiting

Railways: होली स्पेशल ट्रेनें भी फुल? 10 दिन पहले ही UP-बिहार, दिल्ली रूट पर भी मारामारी; 250 से ज्यादा वेटिंग

Tue, 04 Mar 2025 01:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 04 Mar 2025 01:53 PM IST
सार

रेलवे की ओर से होली के समय नई दिल्ली से बिहार आने के लिए कुल छह जोड़ी ट्रेनों की सौगात मिली है। इन ट्रेनों में जल्दी बुकिंग करने से सीट मिलने की संभावना ज्यादा है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर राजेंद्र नगर, दानापुर, गया, मुजफ्फरपुर एवं सहरसा से नई दिल्ली और आनंद विहार के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अविध में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इन सभी ट्रेनों की टाइमिंग पूर्व जैसी ही रहेगी।

विज्ञापन
Holi special trains full 10 days before there is rush on UP-Bihar Delhi route too more than 250 waiting
Holi Special Trains - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश के अलग अलग हिस्सों से होली पर गांव जाने वालों की बेतहाशा भीड़ उमड़ रही है। भीड़ इस कदर है कि यूपी-बिहार, राजस्थान और दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन अभी से फुल हो गई हैं। अब ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा। 14 मार्च को होली का त्योहार है। ऐसे में यूपी-बिहार, राजस्थान, दिल्ली, ओडिशा, पश्चिम बंगाल से जाने वाले यात्रियों का सफर मुश्किल भरा होने वाला है।

विज्ञापन


यूपी-बिहार और दिल्ली जाने वाले सभी ट्रेनों में वेटिंग अभी से 200 से 250 तक जा पहुंच गई है। 1 मार्च के बाद यूपी-बिहार जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें वेटिंग में आ चुकी हैं, जबकि राजस्थान की ट्रेनों में भी सीटें नहीं हैं। बीकानेर, जयपुर, उदयपुर समेत अलग-अलग ट्रेनें पैक्ड हो चुकी हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर शहरों की तरफ जाने वाले ट्रेनों में भी वेटिंग आ गई है।
विज्ञापन


गुजरात, पश्चिम बंगाल, एमपी, महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान से यूपी-बिहार जाने वाली रेगुलर और साप्ताहिक ट्रेनों में भी जगह नहीं है। होली के लिए इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। होली पर गांव जाने की चाह रखने वाले यात्रियों को अब कंफर्म टिकट के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का इंतजार है। आगामी सप्ताह में सभी ट्रेनों के रिग्रेट होने की संभावना है। रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाती है तो राहत मिल सकेगी। होली पर जाने की भीड़ इस कदर है कि कई साप्ताहिक ट्रेनें भी पैक हो चुकी हैं। हालांकि, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, फिलहाल ये सभी रेगुलर ट्रेनें हैं, जबकि आने वाले एक सप्ताह के भीतर और भी होली स्पेशल ट्रेन चलाएंगे, जिससे भीड़ कम होगी, यात्रियों को राहत मिलेगी। लोगों को भी कन्फर्म टिकट भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेनें
रेलवे की ओर से होली के समय नई दिल्ली से बिहार आने के लिए कुल छह जोड़ी ट्रेनों की सौगात मिली है। इन ट्रेनों में जल्दी बुकिंग करने से सीट मिलने की संभावना ज्यादा है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर राजेंद्र नगर, दानापुर, गया, मुजफ्फरपुर एवं सहरसा से नई दिल्ली और आनंद विहार के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अविध में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इन सभी ट्रेनों की टाइमिंग पूर्व जैसी ही रहेगी।

गाड़ी संख्या-02393 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे राजेंद्र नगर से 01 मार्च से 31 मार्च तक गुरूवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन चलायी जाएगी। वापसी में, गाड़ी संख्या-02394 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे नई दिल्ली से 02 मार्च से 01 अप्रैल तक शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन चलायी जाएगी। जबकि गाड़ी संख्या-03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब दानापुर से 02 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक रविवार को चलायी जाएगी। वापसी में, गाड़ी संख्या-03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब आनंद विहार से 03 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या-02393 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे राजेंद्र नगर से 01 मार्च से 31 मार्च तक गुरूवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन चलायी जाएगी. वापसी में, गाड़ी संख्या-02394 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे नई दिल्ली से 02 मार्च से 01 अप्रैल तक शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन चलायी जाएगी। गाड़ी संख्या-03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब दानापुर से 02 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक रविवार को चलायी जाएगी। 

वापसी में, गाड़ी संख्या-03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब आनंद विहार से 03 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलायी जाएगी। गाड़ी संख्या-05577 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब सहरसा से 02 मार्च से 31 मार्च तक गुरूवार एवं शनिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन चलाई जाएगी। वापसी में, गाड़ी संख्या-05578 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब सहरसा से 04 मार्च से 02 अप्रैल तक शनिवार एवं सोमवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन चलाई जाएगी।

होली पर यूपी के लिए शुरू होगी ये स्पेशल ट्रेन
रेलवे इस बार उत्तर प्रदेश के लिए भी स्पेशल ट्रेनें शुरु करने जा रहा है। इनमें 14 ट्रेनें ऐसी हैं जो लखनऊ के विभिन्न स्टेशनों से गुजरेंगी। जबकि कुछ ट्रेनें साप्ताहिक हैं तो कुछ ट्रेनें सप्ताह में तीन दिन चलेंगी। वहीं कुछ ट्रेनें रोजाना चलेंगी।

रेलवे प्रशासन होली के त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मुंबई, नई दिल्ली, चंडीगढ़, गुजराज, बिहार से विशेष ट्रेनें चलाएगा। इनमें ट्रेन नंबर 04020/04019 अप डाउन आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक विशेष ट्रेन को आनंद विहार टर्मिनल से 09 व 16 मार्च के अलावा हर रविवार को और बरौनी से 10 व 17 मार्च को हर सोमवार को तीन फेरों के लिए चलेगी। इसी कड़ी में ट्रेन नंबर 04022/04021 नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली वाया लखनऊ जंक्शन का संचालन नई दिल्ली से 7, 14 व 21 मार्च को और गोरखपुर से 8, 15 व 22 मार्च को किया जाएगा।


ट्रेन नंबर 04504/04503 चंडीगढ़-गोरखपुर वाया लखनऊ का संचालन चंडीगढ़ से 6, 13 व 20 मार्च को और गोरखपुर से 7, 14 व 21 मार्च को होगा। ट्रेन नंबर 02270/02269 लखनऊ के चारबाग से छपरा से लखनऊ चारबाग के बीच विशेष ट्रेन लखनऊ से 5 व 17 मार्च को और छपरा से 5 व 17 मार्च को चलेगी। ट्रेन नंबर 04012/04011 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली वाया लखनऊ विशेष गाड़ी दिल्ली से 7, 11, 14 व 18 मार्च को जबकि दरभंगा से 5, 8, 12, 15 व 19 मार्च को चलेगी. होली पर चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed