{"_id":"59bf55f84f1c1b2a688b51c1","slug":"hizbul-said-with-the-help-of-the-army-zakir-musa-kill-kashmiris","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल बोला- सेना की मदद से कश्मीरियों का खून बहा रहा जाकिर मूसा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हिजबुल बोला- सेना की मदद से कश्मीरियों का खून बहा रहा जाकिर मूसा
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
zakir musa
जम्मू-कश्मीर में चारो तरफ आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर्स लगे हुए हैं। इन पोस्टर्स में हिजबुल ने पूर्व कमांडर जाकिर मूसा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है। भारी मात्रा में चिपकाये गये पोस्टर्स में लिखा है कि जाकिर मूसा कश्मीरियों का खून करने के लिए इंडियन आर्मी की मदद कर रहा है। पोस्टर्स में लिखा है कि भारतीय एजेंट जाकिर मूसा जहां भी मिले, उसे मार दो।
विज्ञापन
पढ़ें: हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विज्ञापन
उर्दू में लिखे पोस्टर्स में मूसा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली गई है। इसमें लिखा गया है कि आर्मी से पैसा लेकर मूसा कश्मीरियों को मरवा रहा है। वह खुद को अमीर बनाने के लिए कश्मीरियों की जिंदगी का सौदा कर रहा है। उसने भारत सरकार से हाथ मिला लिया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि जाकिर मूसा ने हिजबुल का साथ छोड़कर गजवा ए हिंद से हाथ मिला लिया था। जो कि अलकायदा का आतंकी सेल है और मूसा इस संगठन के प्रमुख होने का दावा करता है। मूसा ने जब हिजबुल छोड़ा था तो उसने कहा था कि सियासी समस्या बताकर आम लोगों को फांसी पर चढ़ाया जा रहा है।
पढ़ें: हिज्ब का मोस्ट वांटेड ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, स्थानीय युवाओं को आतंकी संगठन में करता था शामिल
अल कायदा के प्रॉपेगैंडा चैनल ग्लोबल इस्लामिक मीडिया फ्रंट ने जुलाई में कहा था कि कश्मीर में गजवा ए हिंद संगठन का चीफ जाकिर मूसा होगा। इसमें कहा गया था कि कश्मीर को मुस्लिम मुल्क बनाने के लिए जिहाद करना होगा।
बकरीद से पहले मूसा ने कहा था कि गाय की पूजा करने वाले मोदी अपनी राजनीति से भले ही लोगों को इकठ्ठा कर लेते हों लेकिन वह हमें रोक नहीं पाएंगे। मूसा ने कहा था कि वह मोदी और हिंदुओं से भारत को आजाद करायेगा और भारत में इस्लामी झंठा फहरायेगा।