फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   History sheeter accused of chain snatching shot dead by Satara cops in Pune; aide held

Satara Encounter: पुणे में सतारा पुलिस ने चेन स्नैचिंग के आरोपी हिस्ट्रीशीटर का किया एनकाउंटर; साथी गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 10:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 30 Aug 2025 10:06 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि लखन उर्फ महेश पोपट भोसले शिकारपुर के पास मालथान फाटा इलाके में अपने एक रिश्तेदार से मिलने आया था। वह कथित तौर पर पुणे, सतारा और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में डकैती समेत कई मामलों में शामिल था।

विज्ञापन
History sheeter accused of chain snatching shot dead by Satara cops in Pune; aide held
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले में शनिवार को सतारा पुलिस ने एक कथित चेन स्नैचर का एनकाउंटर कर दिया। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। एक अधिकारी ने बताया कि उसने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। घटना शाम 6:30 बजे शिकारपुर इलाके में हुई।

विज्ञापन


सतारा के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने बताया कि हाल ही में तीन लोगों ने चाकू की नोक पर दो महिलाओं से सोने की चेन छीन ली थी। जब सूचना मिली कि संदिग्ध शिकारपुर में हैं, तो जाल बिछाया गया। दोषी ने कहा, 'एक आरोपी लखन भोसले ने पुलिस टीम पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई और आत्मरक्षा में टीम के एक सदस्य ने गोली चला दी।'
विज्ञापन


कमर के नीचे गोली लगी
उन्होंने बताया कि कई चेन स्नैचिंग के मामलों में शामिल हिस्ट्रीशीटर भोसले को कमर के नीचे गोली लगी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैती समेत कई मामलों में शामिल
पुलिस ने बताया कि लखन उर्फ महेश पोपट भोसले शिकारपुर के पास मालथान फाटा इलाके में अपने एक रिश्तेदार से मिलने आया था। वह कथित तौर पर पुणे, सतारा और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में डकैती समेत कई मामलों में शामिल था।


मकोका के तहत मामला दर्ज किया जा चुका था
सूत्रों के मुताबिक, वह फिलहाल एक मामले में जमानत पर बाहर था और उस पर पहले भी महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया जा चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed