Pune: 'पत्नी ने मुझे हरा दिया', जापानी राजदूत का मिसल पाव खाने का वीडियो वायरल, PM मोदी ने ले लिए मजे, पढ़ें
जापानी राजदूत द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो पर पीएम मोदी ने भारत की खान-पान विविधता को एक अभिनव तरीके से पेश करने की उनकी इस पहल की सराहना की।
विस्तार
जापान के राजदूत ने शेयर किया वीडियो
हिरोशी सुजुकी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए भारत के स्ट्रीट फूट की तारीफ की। उन्होंने कहा- 'मुझे भारत का स्ट्रीट फूड पसंद है, लेकिन थोड़ा तीखा कम।'
I love street food of India🇮🇳
...but thoda teekha kam please!🌶️#Pune #Maharashtra #VadaPav pic.twitter.com/3GurNcwVyVविज्ञापन विज्ञापन— Hiroshi Suzuki, Ambassador of Japan (@HiroSuzukiAmbJP) June 9, 2023
एक अन्य वीडियो में सुजुकी को मिसल पाव का आनंद लेते हुए भी देखा गया, जहां उनकी पत्नी ने तीखा मिसल पाव चुना। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- 'मेरी पत्नी ने मुझे हरा दिया।'
My wife beat me!🌶#Pune #Kolhapuri pic.twitter.com/JsM1LxcRK5
— Hiroshi Suzuki, Ambassador of Japan (@HiroSuzukiAmbJP) June 10, 2023
पीएम मोदी ने की सुजुकी की सराहना
जापानी राजदूत द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो पर पीएम मोदी ने भारत की खान-पान विविधता को एक अभिनव तरीके से पेश करने की उनकी इस पहल की सराहना की। उन्होंने सुजुकी को अपने ट्वीट में टैग करते हुए लिखा- 'श्रीमान राजदूत यह एक ऐसी प्रतिस्पर्धा है, जिसमें हार का आपने बुरा नहीं माना होगा। आपको भारत की खान-पान विविधता का लुत्फ उठाते और अभिनव तरीके से इसे पेश करते देखकर अच्छा लगा। ऐसे वीडियो आते रहें।'
This is one contest you may not mind losing, Mr. Ambassador. Good to see you enjoying India’s culinary diversity and also presenting it in such an innovative manner. Keep the videos coming! https://t.co/TSwXqH1BYJ
— Narendra Modi (@narendramodi) June 11, 2023