{"_id":"5d299aa28ebc3e6cc92d5ee3","slug":"hindus-will-be-rehabilitated-in-muslim-dominated-areas-in-kashmir-valley-says-ram-madhav","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी के मुस्लिम बहुल इलाकों में दोबारा बसाए जाएंगे विस्थापित हिंदू : राम माधव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कश्मीर घाटी के मुस्लिम बहुल इलाकों में दोबारा बसाए जाएंगे विस्थापित हिंदू : राम माधव
Sat, 13 Jul 2019 02:17 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
राम माधव (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा है कि कश्मीर घाटी में मुस्लिम बहुल इलाकों में दोबारा हिंदुओं को बसाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हिंदुओं के पुनर्वास की तैयारी कर रही है। इस प्रस्ताव को करीब-करीब आलाकमान की मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में राम माधव ने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं को पंडित भी कहा जाता है। 1989 में कश्मीर घाटी में हिंदुओं के खिलाफ हथियारबंद विद्रोह शुरू हुआ था। इसके चलते करीब 2 से 3 लाख पंडित घाटी छोड़कर चले गए थे।
विज्ञापन
माधव ने आगे कहा कि हिंदुओं का अपने घर लौटना उनका मौलिक अधिकार है और इसका सम्मान किया जाएगा। उन्हें दोबारा से राज्य में स्थापित किया जाएगा। साथ में उन्हें पूरी सुरक्षा भी दी जाएगी। उन्होंने इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर भी हमला किया।
विज्ञापन
राम माधव ने कहा कि भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार ने जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं के लिए अलग से या मौजूदा निवासियों के साथ टाउनशिप बनाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इस पर कोई काम नहीं हुआ। इसे स्थानीय राजनीतिक दलों, मुस्लिम नेतृत्व और हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करने वाले समूहों से कोई समर्थन नहीं मिला।