फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindus family surrounded by muslims announced exodus

सुलग रही बाबरी मंडी, चारों तरफ से घिरे हिंदुओं का पलायन करने का ऐलान

Sat, 23 Jul 2016 04:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 23 Jul 2016 04:15 AM IST
सार

  • एडीएम सिटी को मकान दुकान बेचने के शपथ पत्र सौंपे
  • पलायन के ऐलान ने जिला प्रशासन का ब्लड प्रेशर बढ़ाया
  • लगभग 70 हिंदू परिवार यहां रहते हैं, शुक्रवार से बाजार बंद 

विज्ञापन
Hindus family surrounded by muslims announced exodus
एडीएम सिटी को हिन्दुओं ने सौंपा मकान बेचने का शपथपत्र - फोटो : ब्यूरो/ अलीगढ़

विस्तार

यूपी के अलीगढ़ शहर के घने मिश्रित इलाके में बसी बाबरी मंडी और मीठा कुंआ मोहल्ले में चारों तरफ से घिरे हिंदुओं के 70 परिवारों ने पलायन का ऐलान कर सनसनी मचा दी है। यहां के एक दर्जन परिवारों के मुखिया भाजपा नेताओं के साथ शुक्रवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम सिटी अवधेश तिवारी को अपने मकान बेचने के शपथ पत्र सौंपे। इनमें कपिल गुप्ता, रतन वार्ष्णेय, अंकुर वार्ष्णेय, मुकेश अग्रवाल, योगेश वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, सोनू, गिरीश चंद्र, अन्नू अग्रवाल, अमित वार्ष्णेय, महेश चंद्र, मुकेश शामिल हैं।

विज्ञापन


इन सभी ने कहा है कि वह अब वहां पर सुरक्षित नहीं है इसलिए रहना मुमकिन नहीं है। वर्तमान सर्किल रेट से उनके मकान बेचने में जिला प्रशासन उनकी मदद करे, ताकि वह किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर मकान लेकर रह सकें। अचानक हुए इस घटनाक्रम से जिला प्रशासन का ब्लड प्रेशर हाई हो गया और आननफानन में सबको मनाने का प्रयास तेजी से हुआ। दोपहर बाद सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा और सीओ प्रथम राज कुमार पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे और लोगों को मनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


वहां चिन्हित स्थान अग्रवाल धर्मशाला पर निर्माणाधीन पुलिस चौकी को चालू कराने की बात हुई जिसका शिलान्यास एसपी सिटी अंशुल गुप्ता ने 30 मार्च 2016 को किया है। शाम को भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद इक्का-दुक्का दुकानें खोल दी गईं, लेकिन अधिकांश दुकानें बंद थी। पुलिस फोर्स की गश्त बढ़ा दी गई है, जिससे पूरे इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पलायन का सबसे बड़ा कारण

Hindus family surrounded by muslims announced exodus
पलायन करने जा रहे लोगों को समझाते सिटी मजिस्ट्रेट - फोटो : ब्यूरो/ अलीगढ़

गौर हो कि गुरुवार रात हिंदू दंपति से छेड़छाड़ के बाद बाबरी मंडी में पथराव और फायरिंग हुई थी। मायके से वापस ससुराल जा रही नवविवाहिता से छेड़छाड़़ करने के बाद शोहदों ने उसको गली में खींचने का प्रयास किया था।

इस मामले में शुक्रवार सुबह तक सासनीगेट थाने में प्रदर्शन हुआ था जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार की रात को इस घटना के मुख्य आरोपी नदीम पुत्र मुन्ना निवासी नूनेर गेट को गिरफ्तार कर लिया था, तीन अन्य फरार थे। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने अपने मकान और दुकानें बेचने के पोस्टर लगा कर पलायन करने की बात कही थी जिसको पुलिस ने हटवा दिया था। 

इधर, इस प्रकरण में आरोपियों की धरपकड़ करने गई पुलिस के खिलाफ लामबंद दूसरे समुदाय की महिलाएं ऊपरकोट कोतवाली पहुंची और उन्होंने वहां पर एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया। कपिल गुप्ता, रतन वार्ष्णेय, अंकुर वार्ष्णेय, मुकेश अग्रवाल, योगेश वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, सोनू, गिरीश चंद्र, अन्नू अग्रवाल, अमित वार्ष्णेय, महेश चंद्र, मुकेश ने अपने मकान बेचने का शपथ पत्र दिया है।

बाबरी मंडी और मीठा कुंआ मोहल्ला चारों तरफ से मुसलिम मोहल्ले से घिरा हुआ है। जिसमें एक तरफ नूनेर गेट भुजपुरा दूसरी ओर कुतुब की सराय तीसरी तरफ ऊपरकोट घास की मंडी और चौथी तरफ से जयगंज का पठानान मोहल्ला है। हिंदओं को बाबरी मंडी और मीठा कुआं में अपने घर तक पहुंचने में इन्हीं चार रास्तों से गुजरना होता है। जिसमें आए दिन छेड़छाड़, गालीगलौज और मारपीट की घटनाएं होती हैं। यहां पुलिस की मौजूदगी नहीं होने से समस्या और बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed