फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindu Conclave: who was born in India...Arif Mohammed Khan recalls words of AMU founder words

Hindu Conclave: जो भारत में पैदा हुआ...वह हिंदू, AMU के संस्थापक को याद कर केरल राज्यपाल ने कही बड़ी बात

Sat, 28 Jan 2023 10:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Jan 2023 10:22 PM IST
सार

केरल के राज्यपाल ने सर सैयद अहमद खान के शब्दों को याद करते हुए कहा कि जो भी भारत में पैदा हुआ, यहां का खाना खाता और यहां की नदियों का पानी पीता है वह हिंदू है। 

विज्ञापन
Hindu Conclave: who was born in India...Arif Mohammed Khan recalls words of AMU founder words
आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : PTI

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार हिंदू सम्मेलन के दौरान कहा कि जो भी भारत में पैदा हुआ, यहां का खाना खाता और यहां की नदियों का पानी पीता है वह हिंदू है। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान के शब्दों को याद करते हुए यह बात कही। 

विज्ञापन


आरिफ मोहम्मद खान ने सर सैयद खान के कथित शब्दों का हवाला देते हुए कहा कि एक दशक पहले आर्य समाज की बैठक के दौरान उन्होंने खुद को हिंदू कहने का आग्रह किया था। केरल राज्यपाल ने कहा, सर सैयद अहमद खान का मानना था कि हिंदू एक धार्मिक शब्द नहीं है। वह इसे एक भौगोलिक शब्द मानते थे। 
विज्ञापन


आपको मुझे हिंदू कहना चाहिए
आरिफ मोहम्मद खान ने आगे कहा कि सर सैयद अहमद खान ने आर्य समाज के लोगों से कहा था कि आपको मुझे हिंदू कहना चाहिए, क्योंकि हिंदू एक भौगोलिक शब्द है और जो भी भारत में पैदा हुआ, वह हिंदू कहलाने का हकदार है। उन्होंने आगे कहा कि औपनिवेशिक युग के दौरान हिंदू, मुस्लिम और सिख जैसी शब्दावली का उपयोग करना बिल्कुल ठीक था क्योंकि अंग्रेजों ने नागरिकों के सामान्य अधिकारों को तय करने के लिए समुदायों को आधार बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार उत्पीड़न के शिकार लोगों के लिए दरवाजे खोल रही
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन भी मौजूद रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में यह महसूस कराने की साजिश चल रही है कि यह कहना गलत है कि मैं हिंदू हूं। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले भी सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले सभी राजा व शासक खुले दिल से सभी धार्मिक समूहों को स्वीकार करते थे। ठीक उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पड़ोसी देशों में उत्पीड़न के शिकार लोगों के लिए दरवाजे खोल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed