फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta writes to Shinde, seeks statement of regret from Maha MLA for 'stray dog' comment

Assam: आवारा कुत्तों को असम भेजने के प्रस्ताव पर सीएम हिमंत ने जताई आपत्ति, शिंदे से की ये मांग

Wed, 22 Mar 2023 11:42 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 22 Mar 2023 11:42 PM IST
सार

Assam: सरमा ने ट्वीट किए गए पत्र में कहा कि वह और असम के लोग इस टिप्पणी से निराश हैं। उन्होंने कहा, 'असम के लोगों के साथ-साथ मैं विधायक की टिप्पणियों से बेहद निराश और उत्तेजित हूं, जिसने हमारे राज्य की संस्कृति के बारे में उनके पूर्वाग्रहों और अज्ञानता को उजागर किया है।

विज्ञापन
Himanta writes to Shinde, seeks statement of regret from Maha MLA for 'stray dog' comment
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : एएनआई

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने आवारा कुत्तों को असम भेजे जाने के महाराष्ट्र के विधायक बच्चू काडू के कथित प्रस्ताव पर आपत्ति जतायी है। उन्होंने बुधवार को पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर बयान वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

   
सरमा ने ट्वीट किए गए पत्र में कहा कि वह और असम के लोग इस टिप्पणी से निराश हैं। उन्होंने कहा, 'असम के लोगों के साथ-साथ मैं विधायक की टिप्पणियों से बेहद निराश और उत्तेजित हूं, जिसने हमारे राज्य की संस्कृति के बारे में उनके पूर्वाग्रहों और अज्ञानता को उजागर किया है। मुझे यकीन है कि आप इस मामले में असम के लोगों की भावनाओं के साथ पूरी तरह से सहानुभूति रखेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शिंदे से अनुरोध किया कि वह काडू को टिप्पणी वापस लेने की सलाह दें और उन्हें खेद व्यक्त करते हुए प्रेस बयान देने के लिए कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed