फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta claims Assam Cong chief to join BJP CM playing mind games says Borah

Assam: असम के CM का दावा- भाजपा में शामिल होंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, जवाब मिला- माइंडगेम खेल रहे हैं सरमा

Tue, 26 Mar 2024 01:17 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 26 Mar 2024 01:17 PM IST
सार

Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा भाजपा में शामिल होंगे। उधर कांग्रेस नेता का कहना है कि भाजपा माइंडगेम खेल रही है। 

विज्ञापन
Himanta claims Assam Cong chief to join BJP CM playing mind games says Borah
हिमंत बिस्व सरमा भूपेन कुमार बोरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मचती दिख रही है। दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रदेश कांगेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा को लेकर बड़ा दावा किया है। सीएम सरमा का कहना है कि भूपेन कुमार बोरा अगले साल की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे। उधर बोरा ने सरमा के दावों को झूठा करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि सरमा वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाकर माइंडगेम खेल रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने किया बड़ा दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 के जनवरी या फरवरी महीने में भूपेन बोरा भाजपा का दामन थाम लेंगे। मैंने उनके लिए दो विधानसभा सीटें तैयार की हैं, हालांकि मैं अभी इन सीटों का नाम नहीं बताऊंगा। सरमा ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी अब भाजपा की फिक्स्ड डिपॉजिट बन गई है। जब भी जरूरत होती है, हम उन्हें पार्टी में ले आते हैं।  उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब राहुल गांधी को वोट देना है। राहुल गांधी का खुद का भविष्य अंधकारमय है और उनके अनुयायियों का भविष्य और भी अंधकारमय है।
विज्ञापन


भूपेन कुमार बोरा का जवाब  
उधर असम क्रांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने सीएम सरमा के दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि सरमा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए माइंडगेम खेल रहे हैं। उन्होंने सवाल कि मुझे भाजपा में क्यों शामिल होना चाहिए? क्या मेरे भाजपा में शामिल होने से अनुसूचित जनजाति का दर्जा मांग रहे लोगों को अधिकार मिल पाएगा? क्या नई नौकरियाँ पैदा होंगी? क्या भूमिहीन मूल निवासियों को भूमि अधिकार मिलेगा? बोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय इधर उधर की बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम में तीन चरणों में होगा मतदान
असम में 14 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में चुनाव होगा। मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई होगा और परिणाम चार जून को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed